• Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

आईआईएसएफ चैलेंज 2023 में वैज्ञानिक चमत्कारों की अनूठी यात्रा

Mochan Samachar by Mochan Samachar
14/01/2024
in देश
0
आईआईएसएफ चैलेंज 2023 में वैज्ञानिक चमत्कारों की अनूठी यात्रा
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : वैज्ञानिक अन्वेषण की भावना का जश्न मनाने और नवाचार को बढ़ावा देने के एक अभूतपूर्व कदम के रूप में, भारतीय विज्ञान संस्थान महोत्सव (आईआईएसएफ) वर्ष के सबसे प्रतीक्षित कार्यक्रम – आईआईएसएफ चैलेंज 2023 की घोषणा करने के लिए रोमांचित है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार सिर्फ एक प्रतियोगिता से अधिक, यह जिज्ञासा, रचनात्मकता और अभूतपूर्व खोजों का एक शानदार मिश्रण है जो दिमाग को मोहित करने और अगली पीढ़ी के इनोवेटर्स को प्रेरित करने का वादा करता है। किसी भी अन्य प्रतियोगिता की तुलना, आईआईएसएफ चैलेंज मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए नहीं, बल्कि वैज्ञानिक अन्वेषण के एक नए युग की शुरुआत करने के बारे में है। 18 जनवरी, 2024 को होने वाला यह कार्यक्रम एक अनूठी अंतरिक्ष से संबंधित गतिविधि के रूप में सामने आएगा जिसमें देश भर के स्कूली बच्चे एक साथ भाग लेंगे।

 

आश्चर्य ही आईआईएसएफ चैलेंज को वास्तव में असाधारण बनाती है। प्रत्याशा और उत्साह की एक अतिरिक्त परत जोड़ते हुए चुनौती को कार्यक्रम के दिन ही उद्घाटित किया जाएगा। प्रतिभागी आनंद और कुछ सीखने के अद्वितीय अनुभव में डूबने के लिए खुद को बेकरार पाएंगे। स्कूली बच्चे रिकॉर्ड समय में एक किट को व्यवस्थित ढंग से लगाएंगे, इसके लॉन्च को देखेंगे, और अपने मोबाइल फोन पर डेटा रिकॉर्ड करेंगे। यह हाथों से की जाने वाली लंबी गतिविधियों का एक  मिश्रण है जो हर प्रतिभागी में विज्ञान के लिए जुनून को प्रज्वलित करने का वादा करता है। इस कार्यक्रम में हॉल ऑफ फेम में कदम रखें, जहां पिछले संस्करणों की उल्लेखनीय उपलब्धियां उम्मीद और रचनात्मकता के प्रमाण के रूप में खड़ी हैं। ये विज्ञान के क्षेत्र में युवा दिमाग द्वारा हासिल की गई अविश्वसनीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हैं जो आगंतुकों के लिए प्रेरणा के एक शक्तिशाली स्रोत के रूप में काम करती हैं।   18 जनवरी, 2024 को आईआईएसएफ चैलेंज में हमसे जुड़ें, जहां हम न केवल रिकॉर्ड बनाते हैं- बल्कि हम जुनून, जिज्ञासा और विज्ञान आधारित ज्ञान की अथक खोज से प्रेरित भविष्य का निर्माण करते हैं। इस रोमांचकारी अनुभव का हिस्सा बनें, आईआईएसएफ 2023 का हिस्सा बनें!

Goa: Three Guinness world records in three days at science fest | Goa News  - Times of India

आईआईएसएफ के बारे में: भारतीय विज्ञान संस्थान महोत्सव (आईआईएसएफ) एक प्रमुख कार्यक्रम है जो विज्ञान का जश्न मनाने के लिए प्रतिभाशाली दिमाग, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर लाता है। वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, आईआईएसएफ का उद्देश्य युवाओं की जिज्ञासा को प्रज्वलित करना और उन्हें वैज्ञानिक दुनिया के चमत्कारों का पता लगाने के लिए प्रेरित करना है। आईआईएसएफ विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग के बीच विज्ञान भारती-स्वदेशी भावना के साथ राष्ट्र के वैज्ञानिकों द्वारा चलाया जाने वाला एक विज्ञान आंदोलन, के साथ साझेदारी में एक सहयोगी प्रयास है। आईआईएसएफ का प्राथमिक उद्देश्य विज्ञान की दुनिया का जश्न मनाना है, जिससे इसे सबके लिए सुलभ बनाया जा सके। इसकी आवश्यक अवधारणा है कि आम लोगों को आनंद दायक और मनोरंजनकारी तरीके से विज्ञान से जोड़ा जा सके  जिससे स्वास्थ्य, समृद्धि और सार्थक जीवन में योगदान दिया जा सके। अपने आविष्कारक कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से, आईआईएसएफ देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों और वैज्ञानिक समुदाय के लिए भारत और मानवता की बेहतरी की दिशा में वैज्ञानिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आने, सहयोग करने और भाग लेने के अवसर प्रदान करता है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

 

Tags: A unique journey of scientific miracles in IISF Challenge 2023mochan samachaarpibआईआईएसएफ चैलेंज 2023 में वैज्ञानिक चमत्कारों की अनूठी यात्रा
Previous Post

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024 के तहत घोषित नामांकन के लिए आमंत्रण

Next Post

प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Next Post
प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In