• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

नौसेना प्रमुख ने आईएनएस शिवाजी में क्रांतिकारी स्वच्छ एवं हरित CO2-आधारित एयर कंडीशनिंग संयंत्र का किया उद्घाटन

नौसेना प्रमुख ने आईएनएस शिवाजी में क्रांतिकारी स्वच्छ एवं हरित CO2-आधारित एयर कंडीशनिंग संयंत्र का उद्घाटन किया - हरित प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में छलांग

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
17/01/2024
in देश
0
नौसेना प्रमुख ने आईएनएस शिवाजी में क्रांतिकारी स्वच्छ एवं हरित CO2-आधारित एयर कंडीशनिंग संयंत्र का किया उद्घाटन
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 17 जनवरी 24 को आईएनएस शिवाजी में अनूठे CO2 आधारित एयर कंडीशनिंग प्लांट का उद्घाटन किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार यह एसी प्लांट अपनी तरह का पहला है और जहाजों पर एचएफसी (हाइड्रो फ्लोरो कार्बन) और एचसीएफसी (हाइड्रो क्लोरो फ्लोरो कार्बन) आधारित एयर कंडीशनिंग सिस्टम को प्रतिस्थापित करने के लिए तैयार है। यह कदम 2028 से एचएफसी और एचसीएफसी आधारित सिंथेटिक रेफ्रिजरेंट को चरणबद्ध तरीके से बंद करने से संबंधित 2016 के किगाली समझौते के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है और ट्रांसक्रिटिकल CO2 आधारित एयर कंडीशनिंग प्लांट इस दिशा में पहला कदम है। यह तकनीक जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक प्रयासों के अनुरूप है और टिकाऊ हरित विकल्पों की दिशा में भारतीय नौसेना की पहल का समर्थन करती है।

यह एयर कंडीशनिंग प्लांट उन्नत डिजिटल नियंत्रण प्रणाली और प्लांट को चलाने के लिए किफायती जनशक्ति वाली स्मार्ट प्रौद्योगिकी एकीकरण से सुसज्जित है। इस प्रणाली को आईआईएससी, बैंगलोर के सहयोग से विकसित किया गया है, जो सशस्त्र बलों में भविष्य की प्रौद्योगिकी को शामिल करने की दिशा में रक्षा-अकादमिक तालमेल को बढ़ावा देने का सबूत है। इस प्रौद्योगिकी की सफलता न केवल नौसेना को अत्याधुनिक मशीनरी प्रदान करेगी, बल्कि वाणिज्यिक एयर कंडीशनिंग और प्रशीतन बाजार में व्यापक अनुप्रयोग की क्षमता भी प्रदान करेगी।

 

उद्घाटन समारोह में आईएनएस शिवाजी के कमांडिंग ऑफिसर कमोडोर मोहित गोयल, बैंगलोर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) के सीईओ एवं एफएसआईडी प्रोफेसर बी गुरुमूर्ति,  टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ श्री अमित शर्मा और बैंगलोर स्थित त्रिवेणी टर्बाइन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री अरुण मोटे भी उपस्थित थे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

 

Tags: mochan samachaarNavy Chief inaugurates revolutionary clean and green CO2-based air conditioning plant at INS Shivajipibनौसेना प्रमुख ने आईएनएस शिवाजी में क्रांतिकारी स्वच्छ एवं हरित CO2-आधारित एयर कंडीशनिंग संयंत्र का किया उद्घाटन
Previous Post

सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता और आधुनिकता लाएगा CRCS : अमित शाह

Next Post

भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की ताकत के साथ वैश्विक ख्याति प्राप्त करने वाला देश बन गया है : डॉ. जितेंद्र सिंह

Next Post
भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की ताकत के साथ वैश्विक ख्याति प्राप्त करने वाला देश बन गया है : डॉ. जितेंद्र सिंह

भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की ताकत के साथ वैश्विक ख्याति प्राप्त करने वाला देश बन गया है : डॉ. जितेंद्र सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In