• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गणतंत्र दिवस पर 450 से अधिक विशेष आमंत्रित लोगों को सम्मानित किया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
26/01/2024
in देश
0
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गणतंत्र दिवस पर 450 से अधिक विशेष आमंत्रित लोगों को सम्मानित किया
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 450 से अधिक विशेष आमंत्रित लोगों से भेंट की। देश भर से आए इन आमंत्रित लोगों को राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में श्री ठाकुर द्वारा सम्मानित भी किया गया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार आमंत्रित लोगों, जिनमें पद्म पुरस्कार विजेता भी सम्मिलित हैं, ने पर्यावरण, पारंपरिक कला रूपों और संस्कृति के संरक्षण, समाज के निचले वर्ग के उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

श्री ठाकुर ने आमंत्रित लोगों के बारे में बोलते हुए कहा कि इनमें से कुछ लोग तो कभी दिल्ली भी नहीं आ पाये थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किये गये हैं। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि इन आमंत्रित लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने मन की बात में उल्लेख किए जाने का गौरव प्राप्त है और उन्हें इस निमंत्रण का विस्तार सरकार की सोच को बल देने वाली विभिन्न विचार प्रक्रिया का प्रदर्शन है।

केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @byadavbjp जी के साथ आज अपने आवास पर देश के विभिन्न राज्यों से आए मन की बात के 500 से ज़्यादा विशिष्ट अतिथियों की आवभगत करने, उनके विचारों को सुनने समझने व उनकी उपलब्धियों को गहराई से जानने का सुअवसर मिला। pic.twitter.com/QjbvVS2MDt

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) January 26, 2024

अतिथियों को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि उनका काम और उनका योगदान ही आज उनकी पहचान बन गयी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई पुरस्कार पाने के लिए काम नहीं किया, बल्कि भारत को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। मंत्री महोदय ने आशा व्यक्त की कि यह मान्यता इन लोगों को अपने क्षेत्रों में और सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने इस सम्मान समारोह में  कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आकार देने में भारत के आम लोगों के योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्वीकार किया है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibUnion Minister Shri Anurag Thakur honored over 450 special invitees on Republic Dayकेंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार के कैलेंडर 2024 का किया अनावरण
Previous Post

लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ

Next Post

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के नायक’ का जश्न मनाया

Next Post
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के नायक’ का जश्न मनाया

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के नायक' का जश्न मनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In