• Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

विकसित भारत @2047 के नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित स्वदेशी तकनीक से विकसित तीन प्रौद्योगिकियाँ उद्योगों को हस्तांतरित की गई

Mochan Samachar by Mochan Samachar
04/02/2024
in देश
0
विकसित भारत @2047 के नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित स्वदेशी तकनीक से विकसित तीन प्रौद्योगिकियाँ उद्योगों को हस्तांतरित की गई
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आईआईआईटी- दिल्ली में आयोजित “डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स समिट 2024” के लॉन्च समारोह के अवसर पर एमईआईटीवाई के इन ट्रानसे प्रोग्राम के तहत सीडीएसी तिरुवनंतपुरम द्वारा डिजाइन और विकसित की गई तीन स्वदेशी तकनीकों- थर्मल कैमरा, सीएमओएस कैमरा और फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम को 12 उद्योगों को हस्तांतरित किया गया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर विकसित भारत @2047 के नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विषय की दिशा में उठाया गया कदम है।

थर्मल कैमरा: थर्मल स्मार्ट कैमरे में विभिन्न एआई आधारित एनालिटिक्स चलाने के लिए एक इनबिल्ट डीपीयू है। स्वदेशी प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग स्मार्ट शहरों, उद्योगों, रक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभिन्न कार्य क्षेत्रों के लिए लक्षित किया गया है। इस कैमरे का क्षेत्रीय कार्यान्वयन, परीक्षण और सत्यापन सड़क यातायात अनुप्रयोगों के लिए किया गया था।

प्रौद्योगिकी को एक साथ निम्नलिखित आठ उद्योगों में हस्तांतरित किया गया था।

  1. आरआरपीएस4ई इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड
  2. एससीआईटीए सॉल्यूशन्स
  3. टीएके टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड
  4. एएबीएमएटीआईसीए टेक्नोलॉजीज
  5. प्रामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
  6. समृद्धि ऑटोमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड
  7. नॉर्डेन रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर
  8. वेहांत टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड

सीएमओएस कैमरा: इंडस्ट्रियल विज़न सेंसर आईवीआईएस 10जीआईजीई एक सीएमओएस आधारित विज़न प्रोसेसिंग सिस्टम है जिसमें आने वाली पीढ़ियों के औद्योगिक मशीन विज़न अनुप्रयोगों को निष्पादित करने के लिए एक शक्तिशाली ऑन-बोर्ड कंप्यूटिंग इंजन है।

यह प्रौद्योगिकी मेसर्स स्पूकफिश इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित की गई है।

बेड़ा (फ्लीट) प्रबंधन प्रणाली: फ्लेक्सीफ्लीट का उद्देश्य संचालन को अनुकूलित करना और बेड़े ऑपरेटरों और पारगमन एजेंसियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना है। वाहन स्थान ट्रैकिंग के अलावा, यह ओवर स्पीड, जियोफेंस, इग्निशन, निष्क्रिय, रुकना और रैश ड्राइविंग जैसी विभिन्न स्थितियों के लिए सचेतक का कार्य करता है। पर्सनलाइज्ड ट्रांजिट रूट गाइडेंस सिस्टम एक मोबाइल ऐप है जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को और अधिक बेहतर बनाना है क्योंकि यह यात्रियों को उनकी पसंद के सबसे सुगम और निजी मार्ग चुनने का विकल्प प्रदान करता है। हेडवे विश्वसनीयता के लिए परिचालन रणनीतियाँ ट्रांजिट ऑपरेटरों के लिए एक गतिशील शेड्यूलिंग निर्णय समर्थन उपकरण के रूप में कार्य करती है, जिसका उद्देश्य बस बंचिंग को कम करके सार्वजनिक पारगमन सेवाओं की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना है।

इस प्रौद्योगिकी को तीन उद्योगों में हस्तांतरित किया जाता है –

  1. अतुल्य अभिनव टेक प्राइवेट लिमिटेड
  2. यूनीडाड टेक्नो लैब्स (पी) लिमिटेड
  3. आईबीआई ग्रुप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

प्रौद्योगिकी हस्तांतरित दस्तावेजों का आदान-प्रदान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और उद्यमिता और जल शक्ति राज्य मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में समूह समन्वयक (जीसी) श्रीमती सुनीता वर्मा, प्रगत संगणन विकास केन्द्र के महानिदेशक श्री ई. मगेश, प्रगत संगणन विकास केन्द्र, त्रिवेन्द्रम के निदेशक श्री कलाईसेल्वन ए, सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) की गौरवमय उपस्थिति में किया गया।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Based on the theme of Innovationmochan samachaarpibScience and Technology of Developed India @2047three technologies developed from indigenous technology were transferred to industries.विकसित भारत @2047 के नवाचारविज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित स्वदेशी तकनीक से विकसित तीन प्रौद्योगिकियाँ उद्योगों को हस्तांतरित की गई
Previous Post

इसरो के महत्वाकांक्षी “गगनयान” मिशन से पहले महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री “व्योममित्र” अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी, जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने वाली भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान होगी

Next Post

एक अच्छी सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली ही सुशासन का है आधार : राष्ट्रपति

Next Post
एक अच्छी सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली ही सुशासन का है आधार : राष्ट्रपति

एक अच्छी सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली ही सुशासन का है आधार : राष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In