• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय गुणवत्ता परिषद और ओपेन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ने एमएसएमई और छोटे खुदरा विक्रेताओं को सशक्त बनाने के लिए डिजीरेडी सर्टिफिकेशन पोर्टल किया लांच

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/02/2024
in देश
0
भारतीय गुणवत्ता परिषद और ओपेन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ने एमएसएमई और छोटे खुदरा विक्रेताओं को सशक्त बनाने के लिए डिजीरेडी सर्टिफिकेशन पोर्टल किया लांच
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : हमारे राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी के रूप में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम ( एमएसएमई ) Micro, Small and Medium Enterprises (MSME) सेक्टर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय असंतुलनों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)  एमएसएमई सेक्टर में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम के रूप में भारतीय गुणवत्ता परिषद ( क्यूसीआई ) Quality Council of India (QCI) और ओपेन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ( ओएनडीसी ) Open Network for Digital Commerce (ONDC) ने डिजीरेडी सर्टिफिकेशन ( डीआरसी ) पोर्टल DigiReady Certification (DRC) Portal लांच करने की घोषणा की है।

इस पहल के लिए क्यूसीआई का लक्ष्य ओएनडीसी के साथ मिल कर एमएसएमई निकायों की डिजिटल तैयारी का आकलन करना और प्रमाणित करना है  इस ऑनलाइन स्व- आकलन उपकरण का लाभ उठाने के जरिये एमएसएमई ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर निर्बाध रूप से विक्रेताओं के रूप में शामिल होने के लिए अपनी तैयारियों का मूल्यांकन कर सकते हैं जिससे उनकी डिजिटल क्षमताओं और व्यवसाय क्षमता का विस्तार हो सकता है।

डीआरसी पोर्टल की रूपरेखा विवेकपूर्ण विक्रेता यात्रा को सुगम बनाने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार की गई है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि एमएसएमई और छोटे खुदरा विक्रेता निर्बाध रूप से विद्यमान डिजिटाइज्ड कार्यप्रवाह में एकीकृत हो सकें। प्रमाणन प्रक्रिया ऑनलाइन प्रचालनों के लिए आवश्यक दस्तावेजीकरण की उपस्थिति, सॉफ्टवेयर तथा प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में दक्षता, विद्यमान डिजिटाइज्ड कार्य प्रवाह के साथ समेकन और ऑर्डरों तथा कैटेलॉग प्रस्तुतियों के कुशल प्रबंधन सहित डिजिटल तैयारियों के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करती है।

इस अवसर पर क्यूसीआई के अध्यक्ष श्री जक्सय शाह ने कहा ‘‘ डिजीरेडी सर्टिफिकेशन ( डीआरसी ) पहल गांवों को संवेदनशील बनाने और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की हमारे प्रधानमंत्री की अपील की तर्ज पर है। यह हाल ही में लांच किए गए ‘ फस्र्ट ( फोरम फॉर इंटरनेट रिटेलर्स, सेलर्स एंड ट्रेडर्स ) ‘ के उद्देश्यों से भी मेल खाता है। डीआरसी पोर्टल का लांच एमएसएमई को सशक्त बनाने और ई- कॉमर्स को और अधिक समावेशी तथा सुलभ बनाने के हमारे मिशन का एक महत्वपूर्ण क्षण है। ‘‘

ओएनडीसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री टी कोशी ने कहा,‘‘  डिजीरेडी सर्टिफिकेशन ( डीआरसी ) एमएसएमई के लिए एक रूपांतरकारी कदम साबित हो सकता है जो उन्हें उभरते ई- कॉमर्स व्यवसाय परिदृश्य को नेवीगेट करने के लिए आवश्यक डिजिटल क्षमताओं से सुसज्जित करेगा  डीआरसी नेटवर्क में एमएसएमई के समेकन में तेजी लाता है, साथ ही डिजिटल अर्थव्यवस्था में फलने फूलने की उनकी क्षमता को भी बढ़ाता है। यह सभी व्यक्तियों के लिए अधिक मजबूत और सशक्त भविष्य को सक्षम बनाने के लिए डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। ‘‘

डिजीरेडी सर्टिफिकेशन ( डीआरसी ) पहल के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, इच्छुक पक्ष आधिकारिक डीआरसी पोर्टल https ://digiready.qcin.org/. को विजिट कर सकते हैं।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibQuality Council of India and Open Network for Digital Commerce launch DigiReady Certification Portal to empower MSMEs and small retailersभारतीय गुणवत्ता परिषद और ओपेन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ने एमएसएमई और छोटे खुदरा विक्रेताओं को सशक्त बनाने के लिए डिजीरेडी सर्टिफिकेशन पोर्टल किया लांच
Previous Post

STATE BUDGET 2024-25 : बजट में हाइलाइट किए गए सुधार, विशेष रूप से भूमि और बुनियादी ढांचे में, रियल एस्टेट क्षेत्र में पर्याप्त गति लाने के लिए तैयार हैं : प्राइमार्क समूह के निदेशक सिद्धार्थ पंसारी

Next Post

यह सुनिश्चित करना काफी आवश्यक है कि हमारी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि यथासंभव बढ़े और इसमें किसी तरह की कोई बाधा न आए : राष्ट्रपति

Next Post
यह सुनिश्चित करना काफी आवश्यक है कि हमारी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि यथासंभव बढ़े और इसमें किसी तरह की कोई बाधा न आए : राष्ट्रपति

यह सुनिश्चित करना काफी आवश्यक है कि हमारी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि यथासंभव बढ़े और इसमें किसी तरह की कोई बाधा न आए : राष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In