• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

यह सुनिश्चित करना काफी आवश्यक है कि हमारी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि यथासंभव बढ़े और इसमें किसी तरह की कोई बाधा न आए : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 62वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/02/2024
in देश
0
यह सुनिश्चित करना काफी आवश्यक है कि हमारी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि यथासंभव बढ़े और इसमें किसी तरह की कोई बाधा न आए : राष्ट्रपति
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (President Smt. Draupadi Murmu) ने आज (9 फरवरी, 2024) नई दिल्ली में आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 62वें दीक्षांत समारोह में दीक्षांत भाषण दिया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत को खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का योगदान अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने न केवल कृषि से संबंधित अनुसंधान एवं विकास कार्यों को कुशलतापूर्वक किया है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि ऐसे अनुसंधान जमीन पर दिखें। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि संस्थान ने 200 से अधिक नई प्रौद्योगिकियां विकसित की हैं। आईएआरआई ने 2005 और 2020 के बीच 100 से अधिक किस्में विकसित की हैं और इसके नाम पर 100 से अधिक पेटेंट हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में एक बड़ी आबादी का जीविकोपार्जन खेती से होता है। भारत की जीडीपी में कृषि का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए यह सुनिश्चित करना काफी आवश्यक है कि हमारी अर्थव्यवस्था का यह आधार यथासंभव बढ़े और इसमें किसी तरह की कोई बाधा न आए। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, नई कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने और सुचारू सिंचाई प्रणाली प्रदान करने के लिए काम कर रही है। सरकार ने किसानों की आय में वृद्धि के लिए सभी फसलों के एमएसपी में महत्त्वपूर्ण वृद्धि की है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम सभी किसानों और कृषि से जुड़ी समस्याओं से परिचित हैं। हमारे कई किसान भाई-बहन आज भी गरीबी में जीवनयापन कर रहे हैं। हमें किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य तथा उन्हें गरीबी के जीवन से समृद्धि की ओर बढ़ाने का काम सुनिश्चित करने के लिए और अधिक तत्परता से आगे बढ़ना होगा। कि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2047 में जब भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा तो भारतीय किसान इस यात्रा के अग्रदूत होंगे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: agriculturegrows as much as possible and there is no hindrance in it: PresidentIt is very important to ensure that agriculturemochan samachaarpibthe basis of our economyयह सुनिश्चित करना काफी आवश्यक है कि हमारी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि यथासंभव बढ़े और इसमें किसी तरह की कोई बाधा न आए : राष्ट्रपति
Previous Post

भारतीय गुणवत्ता परिषद और ओपेन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ने एमएसएमई और छोटे खुदरा विक्रेताओं को सशक्त बनाने के लिए डिजीरेडी सर्टिफिकेशन पोर्टल किया लांच

Next Post

डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा : प्रधानमंत्री

Next Post
डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा : प्रधानमंत्री

डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा : प्रधानमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In