• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय वायु सेना की टीम सिंगापुर एयर शो 2024 में भाग लेने पहुंची

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/02/2024
in देश
0
भारतीय वायु सेना की टीम सिंगापुर एयर शो 2024 में भाग लेने पहुंची
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के 71 कर्मियों की एक टीम सिंगापुर एयर शो 2024 में भाग लेने के लिए सिंगापुर के पया लेबर एयर बेस पहुंची है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इस शो में विश्व प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम पांच उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों (एएलएच) के साथ शानदार हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी। इन हेलीकॉप्‍टरों को ‘ध्रुव’ के नाम से भी जाना जाता है। टीम का प्रवेश या इंडक्‍शन भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर III हेवी लिफ्ट परिवहन विमान के माध्‍यम से किया गया।

द्विवार्षिक सिंगापुर एयर शो 20 फरवरी 2024 से शुरु होगा और 24 फरवरी 2024 को समाप्त होगा। इस शो में दुनिया भर के प्रतिभागियों द्वारा विविध हवाई करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा।

सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का गठन 2003 में किया गया था और उल्लेखनीय है कि उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रदर्शन 2004 में एशियन एयरोस्पेस शो, सिंगापुर में ही हुआ था। पहले-पहल तीन हेलीकॉप्टर फॉर्मेशन के रूप में गठित और विकसित यह सारंग टीम अब पांच-हेलीकॉप्टरों से रोमांचकारी प्रदर्शन करती है और दुनिया भर में 385 से अधिक स्थानों पर 1200 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन और परिकल्पित ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टर ऑल वेदर, मल्‍टी -मिशन में सक्षम हेलीकॉप्टर है। यह कठोर, हिंज-लेस रोटार से युक्‍त है, जो इसे अत्यधिक कुशल और सैन्य भूमिकाओं के लिए उपयुक्त बनाते हैं। सारंग टीम द्वारा उड़ाया जाने वाला एएलएच का वेरिएंट एएलएच एमके-I है। इसके अन्य वेरिएंट एएलएच एमके -II, एएलएच एमके -IlI हैं और इसका नवीनतम वेरिएंट एएलएच एमके IV, जो एक सशस्त्र वेरिएंट है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Indian Air Force team arrived to participate in Singapore Air Show 2024mochan samachaarpibभारतीय वायु सेना की टीम सिंगापुर एयर शो 2024 में भाग लेने पहुंची
Previous Post

सी-डॉट और भरतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने “6जी और उससे आगे के लिए 140 गीगा हर्ट्ज़ पूर्णतः एकीकृत ट्रांसमीटर और रिसीवर मॉड्यूल विकसित करने” के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

Next Post

जनरल बिपिन रावत भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे: श्री राजनाथ सिंह

Next Post
जनरल बिपिन रावत भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे: श्री राजनाथ सिंह

जनरल बिपिन रावत भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे: श्री राजनाथ सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In