• Contact Us
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी रक्षा नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए डेफकनेक्ट 2024 का उद्घाटन करेंगे

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/03/2024
in देश
0
यह लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काला अध्याय है : राजनाथ सिंह
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : स्वदेशी नवाचार को प्रोत्साहन देने और बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए साझेदारी को सुगम बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के तत्वावधान में रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार- रक्षा नवाचार संगठन (आईडीईएक्स-डीआईओ) डेफकनेक्ट का आयोजन 04 मार्च, 2024 को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

डेफकनेक्ट 2024 देश के रक्षा नवाचार परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है, जो सशस्त्र बलों, रक्षा उद्योग के नेताओं, स्टार्ट-अप, शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं सहित प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर प्रस्तुत करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अर्थपूर्ण जुड़ाव को बढ़ावा देना, अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करना है और यह रक्षा क्षेत्र में सहयोग, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक परिवर्तित मंच के रूप में कार्य करने को तैयार है। यह आयोजन रक्षा क्षेत्र में भारत के अग्रणी उद्योगों से बड़ी संख्या में नवप्रवर्तकों और निवेशकों कोआकर्षित करेगा।

रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स) ढांचा सैन्य कर्मियों को सह-विकास मॉडल में नवप्रवर्तकों के साथ कार्य करने की अनुमति प्रदान करता है। वे अंतिम उपभोगकर्ता, नोडल और डोमेन विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं। यह सहयोग अंतिम उपयोगकर्ता की विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि से लाभान्वित नवाचार को दिशा-निर्देश देने और वर्तमान मंच की प्रगति को सुचारू रूप से एकीकृत करने में सहयोग करता है।

अभी तक, रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स)ने डिफेंस इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंज (डीआईएससी) के 10 राउंड और ओपन चैलेंज (ओसी) के 11 राउंड लॉन्च किए हैं, जिसमें ट्राई-सर्विसेज, डिफेंस स्पेसएजेंसी, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारतीय तटरक्षक बल, सीमा सड़क संगठन और अन्य एजेंसियों के व्यक्तिगत इनोवेटर्स और स्टार्ट-अप्स से 9,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह कार्यक्रम आगामी 08 मार्च, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व ‘महिलाएं परिवर्तन की चालक के रूप में’विषय पर एक अखिल महिला पैनल चर्चा के आयोजन का साक्षी भी रहेगा।

रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स)विजेताओं द्वारा विकसित अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन सभी आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। यह रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स)स्टार्ट-अप से मिलने और उनकी नवाचार तकनीकों को जानने का एक विशिष्ट अवसर प्रदान करेगा।

वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लॉन्च किये गये रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स), अनिवार्य रूप से रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में विभिन्न हितधारकों के लिए एक एकीकृत मंच प्रस्तुत करता है। यह इस विशिष्ट क्षेत्र में प्रौद्योगिकी विकास और संभावित सहयोग केनिरीक्षण हेतु एक छत्र संगठन की तरह कार्य करता है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Defense Minister Shri Rajnath Singh to inaugurate DefConnect 2024 to encourage indigenous defense innovationरक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया
Previous Post

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण कल नई दिल्ली में राज्य और केन्द्रीय वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) गठन के प्रवर्तन प्रमुखों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

Next Post

सैन्य कार्य विभाग आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल पर चर्चा के लिए दो दिवसीय विचार-मंथन कार्यक्रम का आयोजन करेगा

Next Post
Ministry of Defence ने GeM portal की शुरुआत के बाद से इस पर 1 लाख करोड़ रुपये का कुल ऑर्डर मूल्य किया दर्ज

सैन्य कार्य विभाग आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल पर चर्चा के लिए दो दिवसीय विचार-मंथन कार्यक्रम का आयोजन करेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

28/10/2026
खेल मैत्री के 100 वर्ष : राजगीर में रग्बी के माध्यम से एकजुट हुए भारत और न्यूज़ीलैंड

खेल मैत्री के 100 वर्ष : राजगीर में रग्बी के माध्यम से एकजुट हुए भारत और न्यूज़ीलैंड

27/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In