• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

निर्धारण वर्ष 2021-22 (यानी वित्तीय वर्ष 2020-21) के लिए अद्यतन रिटर्न (आईटीआर-यू) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31.03.2024 है

ई-सत्यापन योजना-2021 के माध्यम से स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/03/2024
in व्‍यापार
0
31.12.2023 तक 8.18 करोड़ से भी अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए; सालाना आधार पर 9% की वृद्धि दर्ज
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आयकर विभाग विभिन्न स्रोतों से करदाताओं के निर्दिष्ट वित्तीय लेनदेन की जानकारी प्राप्त करता है। पारदर्शिता बढ़ाने और स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देने हेतु, यह जानकारी वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) मॉड्यूल में परिलक्षित होती है और करदाता को देखने के लिए उपलब्ध होती है।पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

निर्धारण वर्ष 2021-22 (वित्तीय वर्ष 2020-21) के लिए दाखिल आयकर रिटर्न (आईटीआर) के कुछ मामलों में, विभाग के पास उपलब्ध निर्दिष्ट वित्तीय लेनदेन की जानकारी की तुलना में आईटीआर में दर्ज जानकारी के बीच ‘असंगतता’ की पहचान की गई है। ऐसे मामलों में जहां निर्धारण वर्ष 2021-22 के लिए आईटीआर दाखिल नहीं किया गया है और, विभाग के पास निर्दिष्ट उच्च मूल्य के वित्तीय लेनदेन की जानकारी है, इसकी भी जांच की आवश्यकता है।

तदनुसार, ई-सत्यापन योजना-2021 के हिस्से के रूप में, विभाग निर्धारण वर्ष 2021-22 (वित्तीय वर्ष 2020-21) से संबंधित जानकारी में ‘असंगतता’ के लिए करदाताओं को सूचना भेजने की प्रक्रिया में है। यह जानकारी करदाताओं को आयकर विभाग में पंजीकृत उनके ई-मेल खातों के माध्यम से सूचित की जा रही है। उक्त सूचना के माध्यम से, विभाग करदाताओं से आग्रह कर रहा है कि वे ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से अपने एआईएस को देखें और जहां भी करदाता को आवश्यक लगे, अद्यतन आईटीआर (आईटीआर-यू) दाखिल करें। पात्र गैर-फाइलर भी आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139(8ए) के तहत अद्यतन रिटर्न (आईटीआर-यू) जमा कर सकते हैं।

निर्धारण वर्ष 2021-22 (यानी वित्तीय वर्ष 2020-21) के लिए अद्यतन रिटर्न (आईटीआर-यू) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31.03.2024 है।   

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibThe last date for filing updated return (ITR-U) for assessment year 2021-22 (i.e. financial year 2020-21) is 31.03.2024निर्धारण वर्ष 2021-22 (यानी वित्तीय वर्ष 2020-21) के लिए अद्यतन रिटर्न (आईटीआर-यू) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31.03.2024 है
Previous Post

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 174वां स्थापना दिवस मनाया

Next Post

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के लिए भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक लॉन्च किए

Next Post
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के लिए भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक लॉन्च किए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के लिए भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक लॉन्च किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In