• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय सेना मणिपुर में पूर्व सैनिकों तक पहुंची

भारतीय सेना ने मणिपुर में चुनौतीपूर्ण समय के दौरान पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से बंधुत्व के साथ जुड़ने के अपने सहयोगात्मक प्रयास को जारी रखते हुए मणिपुर राज्य के विभिन्न जिलों में कई ईएसएम स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/03/2024
in देश
0
भारतीय सेना मणिपुर में पूर्व सैनिकों तक पहुंची
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने मणिपुर में चुनौतीपूर्ण समय के दौरान पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से बंधुत्व के साथ जुड़ने के अपने सहयोगात्मक प्रयास को जारी रखते हुए मणिपुर राज्य के विभिन्न जिलों में कई ईएसएम स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया है।पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) एक स्वास्थ्य शिविर 26 फरवरी 2024 को बिष्णुपुर जिले में, 28 फरवरी 2024 को सेनापति जिले में और 04 मार्च 2024 को चुड़ाचांदपुर जिले में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य भर से बड़े पैमाने पर पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

   

 

इस कार्यक्रम को लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और गंभीर सुरक्षा स्थिति के बावजूद लगभग सभी जिलों के पूर्व सैनिकों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया है।

इस आयोजन में 2000 से अधिक पूर्व सैन्य कर्मियों व उनके परिवारों की महत्वपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिसमें 1650 से अधिक पूर्व सैनिक, 50 वीर नारियां, 180 विधवा महिलाएं और 65 आश्रित शामिल थे। इनमें वो लोग भी थे, जिन्होंने 1965 युद्ध, 1971 युद्ध और ऑपरेशन विजय-1999 के संघर्ष में भाग लिया था।

भारतीय सेना की स्पीयर कोर के मार्गदर्शन में रेड शील्ड डिवीजन ने स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के कार्यक्रम आयोजित किये हैं। इन शिविरों का प्राथमिक उद्देश्य मणिपुर की पूर्व सैनिक बिरादरी के साथ खासकर मणिपुर में अशांति के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान सेना के साथ संबंधों का विस्तार करना था।

इस तरह के कार्यक्रम ईएसएम समुदाय को पेंशन दस्तावेजीकरण और अन्य विसंगतियों से संबंधित शिकायतों को पंजीकृत करने तथा समय पर उनकी समस्या को हल करने में सुविधा प्रदान करने के लिए एक मंच भी प्रदान करते हैं। स्वास्थ्य देखभाल, पेंशन विसंगतियों, दस्तावेजीकरण, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सेवाओं, सीएसडी, सेना भर्ती आदि सहित महत्वपूर्ण विषयों पर सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक आयोजन स्थल पर विशेष सहायता बूथ स्थापित किए गए थे।

मणिपुर स्थित रेड शील्ड डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल समीर शरण कार्तिकेय, एसएम ने वहां उपस्थित आने वाले लोगों के साथ बातचीत की और राष्ट्र की सेवा में उनके अमूल्य बलिदान व सेवाओं के लिए पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मणिपुर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के दौरान सशस्त्र बलों के प्रति पूर्व सैनिक समुदाय द्वारा दिए गए सहयोग की भी सराहना की।

मेजर जनरल समीर शरण कार्तिकेय ने उनकी शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा, सेना और जिला अस्पतालों के सामान्य चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा विशेषज्ञों ने चिकित्सा सहायता, उपचार व आवश्यक दवाओं की सुविधा प्रदान करने के लिए कार्यक्रम स्थलों पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया। स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के कार्यक्रम में भाग लेने वाले ईएसएम की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने तथा उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए सुविधाओं की एक विस्तृत श्रृंखला शुरू की गई।

पूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का कार्यक्रम विशेष रूप से इस क्षेत्र में संकट के समय में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और संघर्ष में जान गंवाने वाले सैनिकों की विधवाओं के लिए भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में सामने आया है। यह बंधुत्व और एकजुटता की भावना का प्रतीक ही है जो भारतीय सशस्त्र बलों के लोकाचार की व्याख्या करता है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
 

Tags: Indian Army reaches out to ex-servicemen in Manipurmochan samachaarpibभारतीय सेना मणिपुर में पूर्व सैनिकों तक पहुंची
Previous Post

प्रधानमंत्री 7 मार्च को श्रीनगर का करेंगे दौरा और ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में लेंगे भाग

Next Post

खेलो इंडिया गेम्स के पदक विजेता सरकारी नौकरियों के लिए होंगे पात्र

Next Post
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार के कैलेंडर 2024 का किया अनावरण

खेलो इंडिया गेम्स के पदक विजेता सरकारी नौकरियों के लिए होंगे पात्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In