• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने कटलैस एक्सप्रेस 2024 में लिया भाग

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
10/03/2024
in देश
0
पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने कटलैस एक्सप्रेस 2024 में लिया भाग
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के प्रमुख जहाज आईएनएस तीर ने 26 फरवरी से 08 मार्च 2024 तक सेशेल्स के पोर्टविक्टोरिया में आयोजित अभ्यास कटलैसएक्सप्रेस – 24 (सीई – 24) में भाग लिया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इस अभ्यास का उद्घाटन सेशेल्स के राष्ट्रपति ने भारत, अमेरिका और अफ्रीकी देशों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया। भारतीय नौसेनाकटलैसएक्सप्रेस के हिस्से के रूप में 16 मित्रवत देशों के प्रतिभागियों के साथ सक्रियता के साथ जुड़ रही है। समुद्री निषेधाज्ञा संचालन, विजिट बोर्ड खोज और जब्ती प्रक्रियाओं तथा गोताखोरी संचालन के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

समुद्री चरण के दौरान, भारतीय पोत की वीबीएसएस टीम सेशेल्सतटरक्षक बल (एससीजी) के जहाज एलईविजिलेंट पर पहुंची और बोर्डिंगऑपरेशन की गतिविधियों का प्रदर्शन किया। भारतीय गोताखोरों ने अमेरिका तथा सेशेल्स के गोताखोरों के साथ सप्ताह भर के कठोर प्रशिक्षण के बाद संयुक्त गोताखोरी अभियान संचालित किया। जहाज ने अमेरिकी नौसेना के छठे बेड़े के उप कमांडर रियर एडमिरल केल्विनएमफोस्टर की मेजबानी की, जिन्होंने भारतीय नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए समुद्री सहयोग और समुद्री क्षेत्र में साझा प्रतिबद्धता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।  इस अभ्यास का समापन 08 मार्च 2024 को सेशेल्स रक्षा अकादमी, इलेपर्सिवरेंस में आयोजित अंतिम समारोह में हुआ। भारतीय नौसेना साल 2019 से इस अभ्यास में भाग ले रही है।

इससे पहले आईएनएस तीर ने 01 से 03 मार्च 2024 तक सेशेल्स तट रक्षक के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी अभियान में भाग लिया था। सेशेल्स में आईएनएस तीर के प्रवास के दौरान, लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में, सेशेल्स रक्षा बलों के साथ पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉसडेक दौरे और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय नौसेना के बैंड ने पोर्टविक्टोरिया में राष्ट्रीय संग्रहालय पर प्रदर्शन किया और वहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, एक परोपकारी कार्यक्रम भी शुरू किया गया है, जिसके तहत बुजुर्गों के लिए खाने-पीने की चीजें और अन्य सामान दान किए गए।

पोर्टकॉल के दौरान, वरिष्ठ अधिकारी, पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, कैप्टन अंशुल किशोर ने नामित मंत्री श्री सिल्वेस्ट्रेराडेगोंडे, सेशेल्स के विदेश मामलों और पर्यटन मंत्री, ब्रिगेडियरमाइकलरोसेट, रक्षा बलों के प्रमुख – सेशेल्स रक्षा बल और सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त श्री कार्तिक पांडे से शिष्टाचार मुलाकात की। सद्भावना के प्रतीक और सहयोग के रूप में भारत के युद्धपोत ने क्षमता निर्माण के लिए एससीजी जहाजों एवं विमानों के लिए उपकरण व घटक सौंपे।

सेशेल्स में आईएनएस तीर की मौजूदा तैनाती और अभ्यास कटलैसएक्सप्रेस में भागीदारी संयुक्त प्रशिक्षण एवं सहभागिता को बढ़ावा देने तथा मित्रता के सेतु के निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना व क्षेत्रीय नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंधों को उजागर करती है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: First training squadron participates in Cutlass Express 2024mochan samachaarpibपहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने कटलैस एक्सप्रेस 2024 में लिया भाग
Previous Post

भारत – यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन ने एक व्यापार एवं आर्थिक साझीदारी समझौता पर किए हस्ताक्षर

Next Post

आयकर विभाग वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अग्रिम कर ई-अभियान के लिए चलाएगा ई-अभियान

Next Post
आयकर विभाग वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अग्रिम कर ई-अभियान के लिए चलाएगा ई-अभियान

आयकर विभाग वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अग्रिम कर ई-अभियान के लिए चलाएगा ई-अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In