• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं देने वाले 50 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए

प्रधानमंत्री ने गुजरात के दहेज में पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/03/2024
in देश
0
प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं देने वाले 50 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दहेज में पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी और गुजरात के अहमदाबाद से 50 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

प्रधानमंत्री ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 200 से अधिक अलग-अलग स्थानों से इस कार्यक्रम में जुड़े हुए लाखों लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विकास कार्यों का लगातार विस्तार हो रहा है और देश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया जा रहा है।

श्री मोदी ने दहेज में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह देश में हाइड्रोजन उत्पादन और पॉलीप्रोपाइलीन की मांग को बढ़ावा देने में मदद करेगा। भारत की युवा आबादी के बारे में दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के उद्घाटन कार्य युवाओं के वर्तमान के लिए हैं और आज के शिलान्यास कार्यक्रम उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी देते हैं।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के दहेज में 20,600 करोड़ रुपये से अधिक की ईथेन और प्रोपेन हैंडलिंग सुविधाओं सहित पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। मौजूदा एलएनजी पुनर्गैसीकरण टर्मिनल के निकट पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना से परियोजना के पूंजीगत व्यय और ओपेक्स लागत में भी महत्वपूर्ण बचत होगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में रेलवे स्टेशनों पर सेवा प्रदान करने वाले जन औषधि केंद्रों का भी उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। ये जन औषधि केंद्र लोगों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं प्रदान करेंगे। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों का कल्याण एवं यात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाना है और सर्कुलेटिंग एरिया या फिर कॉन्कोर्स में स्थित जन औषधि केंद्र आउटलेट आने वाले तथा बाहर जाने वाले दोनों तरह के यात्रियों को लाभान्वित करेंगे। इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। जन औषधि केंद्र सभी के लिए सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराते हैं।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: GujaratPrime Minister lays the foundation stone of Petronet LNG's Petrochemicals Complex at Dahejप्रधानमंत्री ने गुजरात के दहेज में पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखीप्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं देने वाले 50 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए
Previous Post

अमित शाह कल तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों के नए कार्यालय भवन का करेंगे उद्घाटन

Next Post

प्रधानमंत्री 14 मार्च को दिल्ली में ‘पीएम स्वनिधि’ के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे

Next Post
“इतिहास गवाह है कि जब बिहार और पूर्वी भारत समृद्ध रहा, तब भारत भी सशक्त रहा है” : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री 14 मार्च को दिल्ली में ‘पीएम स्वनिधि’ के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In