• Contact Us
Saturday, November 7, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

आईएनएस चिल्का में 02/23 बैच के अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड की गई आयोजित

Mochan Samachar by Mochan Samachar
16/03/2024
in देश
0
आईएनएस चिल्का में 02/23 बैच के अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड की गई आयोजित
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : ओडिशा के आईएनएस चिल्का में अग्निवीरों (02/2023) के तीसरे बैच की एक शानदार पासिंग आउट परेड (पीओपी) आयोजित की गई। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) सूर्यास्त के बाद आयोजित इस समारोह में 396 महिला अग्निवीरों सहित कुल 2,630 अग्निवीरों ने इस पास आउट परेड में भाग लिया। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने परेड की सलामी ली। वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान संचालन अधिकारी थे।

मास्टर मूर्तिकार और पद्म श्री तथा पद्म विभूषण से सम्मानित श्री सुदर्शन साहू इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि थे। प्रतिष्ठित खेल हस्ती और अर्जुन पुरस्कार विजेता एम सुरंजय सिंह, एमसीपीओ  (पीटी) और उपलब्धि हासिल करने वाली कई दिग्गज हस्तियां भी इस पासिंग आउट परेड के अवसर पर उपस्थित रहीं। इस महत्वपूर्ण पासिंग आउट कोर्स में शामिल अग्निवीरों के गौरवान्वित परिवार के सदस्य इस आयोजन के गवाह बने। पासिंग आउट परेड 16 सप्ताह के प्रारंभिक नौसेना प्रशिक्षण के समापन और भारतीय नौसेना में उनकी नई यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है।

नौसेना प्रमुख ने परेड में प्रशिक्षुओं को उनके त्रुटिहीन प्रदर्शन, अच्छे सैन्य प्रदर्शन और स्मार्ट ड्रिल के लिए बधाई दी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में नित नई चुनौतियाँ उभर रही हैं। इसलिए उन्हें दिए गए इस प्रशिक्षण का वांछित उद्देश्यों को प्राप्त करने में अच्छी तरह उपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने अग्निवीरों को अपने कौशल को निखारने, तकनीकी रूप से जागरूक होने और ज्ञान की नींव तथा सीखने की इच्छा को मजबूती प्रदान करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छे प्रदर्शन की प्रतिबद्धता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अग्निवीरों से शक्ति और सम्मान के साथ राष्ट्र की सेवा करते हुए नौसेना के कर्तव्य, सम्मान और साहस के मूलभूत मूल्यों को बनाए रखने का भी आग्रह किया। समीक्षा अधिकारी ने देश के लिए अपना योगदान देने वाले अग्निवीरों के माता-पिता की प्रशंसा की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेधावी अग्निवीरों को मेडल और ट्रॉफियां भी प्रदान कीं। प्रथमेश अमित दरेकर, अग्निवीर (एसएसआर), सन्नी कुमार रजक, अग्निवीर (एमआर) को पुरुष वर्ग में क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर एसएसआर और एमआर के लिए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ की रोलिंग ट्रॉफी और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। समृद्धि खांडवे, अग्निवीर (एसएसआर) को समग्र योग्यता क्रम में सर्वश्रेष्ठ महिला अग्निवीर चुने जाने पर जनरल बिपिन रावत रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

इससे पहले, समापन समारोह के दौरान, नौसेना प्रमुख ने अंगद डिवीजन को समग्र चैंपियनशिप ट्रॉफी और शिवाजी डिवीजन को रनर अप ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने आईएनएस चिल्का की द्विभाषी प्रशिक्षु पत्रिका अंकुर के ग्रीष्मकालीन संस्करण का भी विमोचन किया।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarPASSING OUT PARADE OF AGNIVEERS 02-23 BATCH AT INS CHILKA 42 U2Passing out parade of fire fighters of 02/23 batch held at INS Chilkapibआईएनएस चिल्का में 02/23 बैच के अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड की गई आयोजित
Previous Post

प्रधानमंत्री ने पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीकरण कराने वाले एक करोड़ से अधिक परिवारों की सराहना की

Next Post

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा आधार पर अमान्य किए गए कैडेटों के लिए पुनर्वास सुविधाओं के विस्तार को स्‍वीकृति दी

Next Post
उभरती जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालें और राष्ट्र के विकास हेतु रचनात्मकता, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती से निपटें: रक्षा मंत्री 

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा आधार पर अमान्य किए गए कैडेटों के लिए पुनर्वास सुविधाओं के विस्तार को स्‍वीकृति दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In