• Contact Us
Saturday, November 7, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र, दूरसंचार विभाग और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद “भविष्य के लिए कृषि: इन्टरनेट ऑफ थिंग्स तथा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से डिजिटल कृषि को प्रोत्साहन प्रदान करना” विषय पर आईटीयू/एफएओ कार्यशाला की मेजबानी करेंगे

इसके बाद "डिजिटल कृषि के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और इंटरनेट ऑफ थिंग्स" पर अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ/खाद्य और कृषि संगठन के विशेष समूह की 9वीं बैठक होगी

Mochan Samachar by Mochan Samachar
17/03/2024
in देश
0
दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र, दूरसंचार विभाग और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद “भविष्य के लिए कृषि: इन्टरनेट ऑफ थिंग्स तथा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से डिजिटल कृषि को प्रोत्साहन प्रदान करना” विषय पर आईटीयू/एफएओ कार्यशाला की मेजबानी करेंगे
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के सहयोग से “भविष्य की कृषि: इन्टरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से डिजिटल कृषि को प्रोत्साहन प्रदान करना” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इस कार्यक्रम की मेजबानी दूरसंचार विभाग (डीओटी) के दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी) और भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डीएआरई) के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा की जाएगी।

कार्यशाला 18 मार्च, 2024 को राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (एनएएससी) में आयोजित होगी। कार्यशाला के बाद 19 मार्च 2024 को इसी स्थान पर “डिजिटल कृषि के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी)” (एफजी-एआई4ए) पर अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू)/खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के विशेष समूह की 9वीं बैठक होगी।

बैठक में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित लगभग 200 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है  प्रतिनिधि इस उभरते क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करेंगे, जो कृषि में पूर्ण परिवर्तन लाने के लिए तैयार है, जिसे अक्सर कृषि 4.0 के रूप में भी जाना जाता है। भागीदारी अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) सदस्य राज्यों, क्षेत्र के सदस्यों, एसोसिएट्स, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) अकादमी और उन देशों के व्यक्तियों के लिए खुली है जो अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के सदस्य हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय संगठनों के सदस्य भी हाइब्रिड माध्यम से बैठक में हिस्सा लेंगे।

विश्व की बढ़ती जनसंख्या और जलवायु परिवर्तन के कारण पारंपरिक कृषि पद्धतियों के समक्ष चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं, इसलिए टिकाऊ खाद्य उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना अनिवार्य हो गया है। कार्यशाला में उत्पादन से लेकर उपभोग तक कृषि की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग (एआई/एमएल), मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग का पता लगाया जाएगा। जिसमें फसल कटाई के बाद का प्रबंधन और विपणन शामिल है। कार्यशाला में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि कैसे ये प्रौद्योगिकियां किसानों को वास्तविक समय डेटा, पूर्वानुमानित विश्लेषण और कार्रवाई योग्य विशेष सुझाव प्रदान करके कृषि क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं।

इसके अलावा, कार्यशाला के दौरान, “क्रांतिकारी कृषि: खेती का डिजिटल परिवर्तन” पर तकनीकी रिपोर्ट जारी की जाएगी। यह रिपोर्ट कृषि क्षेत्र के हितधारकों के लिए एक संदर्भ दस्तावेज़ के रूप में काम करेगी, जो खाद्य उत्पादन में स्थिरता, दक्षता और लचीलापन लाने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करने पर नीति निर्माताओं का मार्गदर्शन करेगी।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र
Previous Post

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना की तिथि में परिवर्तन

Next Post

एडमिरल आरएल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (1923-1993) का शताब्दी समारोह आयोजित किया गया

Next Post
एडमिरल आरएल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (1923-1993) का शताब्दी समारोह आयोजित किया गया

एडमिरल आरएल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (1923-1993) का शताब्दी समारोह आयोजित किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In