• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा टाइगर ट्राइंफ का आईएनएस जलाश्व पर आयोजित किया गया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
19/03/2024
in देश
0
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा टाइगर ट्राइंफ का आईएनएस जलाश्व पर आयोजित किया गया
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) जल-स्‍थल अभ्यास, टाइगर ट्राइंफ का उद्घाटन समारोह आज 19 मार्च 2024 को आईएनएस जलाश्व पर आयोजित किया गया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) यह अभ्यास दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी दर्शाता है और इसका लक्ष्य बहुराष्ट्रीय एचएडीआर कार्रवाइयों के संचालन के संबंध में सर्वोत्तम प्रथाओं और मानक संचालन प्रक्रियाओं को साझा करना है।

अभ्यास का हार्बर चरण 18 से 25 मार्च 24 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है और इसमें प्री-सेल चर्चा, व्‍यवसायिक विषयों के संबंध में विशेषज्ञगत आदान-प्रदान और विभिन्न कार्यों की योजना और निष्पादन प्रक्रियाओं के बारे में विचार-विमर्श शामिल होगा। अभ्‍यास में भाग लेने वाले दोनों देशों के सशस्त्र बलों के कर्मियों के बीच सौहार्द बढ़ाने के लिए खेल कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समुद्री चरण का आयोजन 26 से 31 मार्च 24 तक किया जाएगा। इसके तहत दोनों देशों की इकाइयां एक संयुक्त कमान और नियंत्रण केंद्र और एक संयुक्त राहत और चिकित्सा शिविर स्थापित करेंगी।

दोनों देशों की सेनाओं के बीच त्‍वरित और सुचारू समन्वय सक्षम बनाने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के बारे में चर्चा करने और उन्‍हें बेहतर बनाने के लिए योजना और समन्वय अभ्यास साथ ही साथ शुरू किया जाएगा।

अभ्‍यास में भाग ले रही भारतीय नौसेना की इकाइयों में एक लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक, लैंडिंग शिप टैंक (विशाल) जिनमें उनके इंटेग्रल लैंडिंग क्राफ्ट और हेलीकॉप्टर, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट और लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान शामिल हैं।

भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व मशीनीकृत बलों सहित इन्फेंट्री बटालियन ग्रुप द्वारा किया जाएगा। भारतीय वायु सेना मीडियम लिफ्ट एयरक्रॉफ्ट, ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर और एक रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (आरएएमटी) तैनात करेगी। इसके अतिरिक्त, तीनों सेनाओं के विशेष कार्रवाई बल भी अभ्यास में भाग लेंगे।

अमरीकी कार्य बल में यूएस नेवी लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक शामिल होगा जिसमें इसके इंटेग्रल लैंडिंग क्राफ्ट एयर कुशन और हेलीकॉप्टर, एक विध्वंसक, समुद्री टोही और मीडियम लिफ्ट एयरक्रॉफ्ट और यूएस मरीन भी शामिल होंगे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Bilateral Tri-Service Tiger Triumph between India and US held at INS Jalashwajalashwamochan samachaarpibभारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा टाइगर ट्राइंफ का आईएनएस जलाश्व पर आयोजित किया गया
Previous Post

स्टार्टअप महाकुंभ में रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी और उत्साह देखने को मिला

Next Post

भारतीय नौसेना और आईआईटी खड़गपुर के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

Next Post
भारतीय नौसेना और आईआईटी खड़गपुर के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

भारतीय नौसेना और आईआईटी खड़गपुर के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In