• Contact Us
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

कमांड अस्पताल (दक्षिणी कमान), पुणे को सर्वश्रेष्ठ और कमांड अस्पताल (मध्य कमान), लखनऊ दूसरे सर्वश्रेष्ठ कमांड अस्पताल के रूप में किया गया पुरस्कृत

रक्षा मंत्री ट्रॉफी वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं हेतु और सर्वश्रेष्ठ कमांड अस्पतालों के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान की गई

Mochan Samachar by Mochan Samachar
19/03/2024
in देश
0
कमांड अस्पताल (दक्षिणी कमान), पुणे को सर्वश्रेष्ठ और कमांड अस्पताल (मध्य कमान), लखनऊ दूसरे सर्वश्रेष्ठ कमांड अस्पताल के रूप में किया गया पुरस्कृत
0
SHARES
49
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री ट्रॉफी नई दिल्ली में वर्ष 2022 के लिए 19 मार्च, 2024 को सर्वश्रेष्ठ सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (एएफएमएस) हेतु और सर्वश्रेष्ठ कमांड अस्पतालों को महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा तथा वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट, सेना चिकित्सा कोर लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह द्वारा प्रदान की गई।  पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) कमांड अस्पताल (दक्षिणी कमान), पुणे को सर्वश्रेष्ठ और कमांड अस्पताल (मध्य कमान), लखनऊ दूसरे सर्वश्रेष्ठ कमांड अस्पताल के रूप में वर्ष 2022 के लिए पुरस्कृत किया गया।

महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने इन दोनों अस्पतालों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं द्वारा प्रदान की जा रही सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की, जिसमें युद्ध क्षेत्र में चिकित्सा सहायता से लेकर परिचालन भूमिकाओं में तैनात सैनिकों के साथ-साथ एएफएमएस के मध्य-जोनल, क्षेत्रीय व तृतीयक स्तर पर देखभाल अस्पतालों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने सैन्य गतिविधियों के दौरान और शांति काल के साथ-साथ मानवीय सहायता एवं आपदा राहत प्रदान करने के लिए बुलाए जाने पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सभी चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की तैयारियों पर जोर दिया। महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने हर समय पेशेवर उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि प्रतियोगिता में वर्ष 2023 से आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो-थोरेसिक साइंसेज (एआईसीटीएस), पुणे और बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट भी भाग लेंगे।

पुरस्कार समारोह में डीजीएमएस, डीसीआईडीएस (चिकित्सा), डीजी (संगठन एवं कार्मिक) एएफएमएस, डीजीएचएस (एएफ), सीनियर कंसल्टेंट (चिकित्सा), एमजी मेड, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र और सीनियर कंसल्टेंट (शल्य चिकित्सा) ने भी हिस्सा लिया।

रक्षा मंत्री ट्रॉफी की शुरुआत साल 1989 में एएफएमएस के सशस्त्र बल अस्पतालों द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता को पहचानने और उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। लेफ्टिनेंट जनरल या फिर समकक्ष रैंक के सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के अधिकारी की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति, अस्पतालों के ऑन-साइट दौरे के समय मूल्यांकन किए गए उद्देश्य प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर एक व्यापक चयन प्रक्रिया के माध्यम से प्रत्येक वर्ष पुरस्कार के लिए अस्पतालों की सिफारिश करती है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Command Hospital (Southern Command)Lucknow was awarded as the second best command hospital.mochan samachaarpibPune was awarded as the best and Command Hospital (Central Command)कमांड अस्पताल (दक्षिणी कमान)पुणे को सर्वश्रेष्ठ और कमांड अस्पताल (मध्य कमान)लखनऊ दूसरे सर्वश्रेष्ठ कमांड अस्पताल के रूप में किया गया पुरस्कृत
Previous Post

भारतीय नौसेना और आईआईटी खड़गपुर के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी की पांच दिवसीय 41वीं संचालन समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई शुरू

Next Post
अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी की पांच दिवसीय 41वीं संचालन समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई शुरू

अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी की पांच दिवसीय 41वीं संचालन समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In