• Contact Us
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

बंधन बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बीच एमओयू

*बंधन बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बीच एमओयू - कमर्शियल वाहन और इक्विपमेंट के लिए फाइनेंस संबंधी बेहतर सॉल्यूशन पेश करने की दिशा में अहम कदम*

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
26/03/2024
in व्‍यापार
0
बंधन बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बीच एमओयू
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :  बंधन बैंक ने अपने ग्राहकों को कमर्शियल वाहन और इक्विपमेंट के लिए फाइनेंस संबंधी बेहतर सॉल्यूशन पेश करने के लिहाज से देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग के तहत, बंधन बैंक कमर्शियल वाहन और इक्विपमेंट के पोर्टफोलियो में फाइनेंस सुविधा की पेशकश करेगा। इस तरह ग्राहकों को बैंक के व्यापक नेटवर्क और विशेष रूप से तैयार की गई आसान पुनर्भुगतान योजनाओं से लाभ होगा।

इस बारे में और विस्तार से जानकारी देते हुए श्री संतोष नायर, हैड-कंज्यूमर लेंडिंग एंड मॉर्गेजेस, बंधन बैंक ने कहा, ‘‘महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ की गई इस साझेदारी के बाद बंधन बैंक के ग्राहकों को वाहनों की खरीद के लिए फाइनेंस संबंधी आसान विकल्प मिलेंगे। यह एसोसिएशन वाणिज्यिक वाहन और वाणिज्यिक उपकरणों के बारे में ग्राहकों की विविध वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में हमारे समर्पण को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि यह सहयोग हमें अपनी पहुंच बढ़ाने और वाणिज्यिक वाहन खंड में व्यवसायों के विकास का समर्थन करने के लिए अनुरूप फाइनेंस संबंधी विकल्प प्रदान करने में सक्षम करेगा।’’

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, जलाल गुप्ता, बिजनेस हेड कमर्शियल व्हीकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा, ‘‘यह साझेदारी हमें अपने ग्राहकों को सर्वाेत्तम वित्तीय समाधान प्रदान करने में मदद करेगी और उन्हें आवश्यक प्रोत्साहन और आत्मविश्वास प्रदान करेगी। यह गठजोड़ एमसीई और बंधन बैंक दोनों को एक-दूसरे के विशाल नेटवर्क की क्षमता का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा।’’

महिंद्रा एंड महिंद्रा कमर्शियल वाहनों और वाणिज्यिक उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में महिंद्रा के उत्पाद 3.5 टन से लेकर 55 टन तक हैं जिनमें एलसीवी, आईसीवी और एचसीवी शामिल हैं। हालाँकि, कमर्शियल उपकरण क्षेत्र में वे बैक-हो लोडर और मोटर ग्रेडर बेचते हैं। महिंद्रा 40 प्रतिशत से अधिक की विकास दर के साथ सबसे तेजी से बढ़ते ओईएम में से एक है और इसने 500 से अधिक टच पॉइंट के नेटवर्क के साथ अपनी आफ्टर सेल सर्विस का तेजी से विस्तार किया है।

बंधन बैंक एक नए दौर का निजी क्षेत्र का बैंक है जो देयता उत्पादों के साथ-साथ गृह ऋण, यात्री और वाणिज्यिक वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण जैसे खुदरा परिसंपत्ति उत्पादों पर सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों में से एक की पेशकश करता है। बंधन बैंक भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 35 में मौजूद है, जिसके 6,250 से अधिक बैंकिंग आउटलेट देश भर में 3.25 करोड़ ग्राहकों को सेवा प्रदान करते हैं।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: bandhan bankMahindra and mahindramochan samachaarMou
Previous Post

नीरज चोपड़ा ने एवरैडी को दी नई एनर्जी, ज़्यादा पावर वाली भरोसेमंद अल्टीमा एल्केलाईन बैटरियों को करेंगे एंडोर्स

Next Post

मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन कोलकाता में मार्गम प्रस्तुत करेंगी

Next Post
मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन कोलकाता में मार्गम प्रस्तुत करेंगी

मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन कोलकाता में मार्गम प्रस्तुत करेंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

28/10/2026
खेल मैत्री के 100 वर्ष : राजगीर में रग्बी के माध्यम से एकजुट हुए भारत और न्यूज़ीलैंड

खेल मैत्री के 100 वर्ष : राजगीर में रग्बी के माध्यम से एकजुट हुए भारत और न्यूज़ीलैंड

27/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In