• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

निडर, जानकार स्वतंत्र मीडिया लोकतंत्र के पोषण के लिए सबसे सुरक्षित आश्वासन है : उपराष्ट्रपति

"नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) किसी भी भारतीय नागरिक को उसकी नागरिकता से वंचित नहीं करता है।" उन्होंने रेखांकित किया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के माध्यम से हाल के कदमों का उद्देश्य किसी भी मौजूदा नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन किए बिना पड़ोसी देश में सताए गए धार्मिक अल्पसंख्यकों को राहत प्रदान करना है।

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
23/03/2024
in देश
0
निडर, जानकार स्वतंत्र मीडिया लोकतंत्र के पोषण के लिए सबसे सुरक्षित आश्वासन है : उपराष्ट्रपति
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बहुलवादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में देश के समृद्ध इतिहास को रेखांकित करते हुए, आज जोर देकर कहा, “नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) किसी भी भारतीय नागरिक को उसकी नागरिकता से वंचित नहीं करता है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) ” उन्होंने रेखांकित किया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के माध्यम से हाल के कदमों का उद्देश्य किसी भी मौजूदा नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन किए बिना पड़ोसी देश में सताए गए धार्मिक अल्पसंख्यकों को राहत प्रदान करना है।

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने ‘एनडीटीवी इंडिया ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2023-2024’ समारोह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) जैसे कदमों के सुखदायक प्रभाव को महसूस करने में कुछ वर्गों की विफलता पर अपना दुख व्यक्त किया उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता, समानता और मूल्यों द्वारा निर्देशित न्याय हमारे संविधान में निहित है।

उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग पड़ोसी देशों में सताए गए अल्पसंख्यकों पर मानवाधिकार के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक संदर्भ और सुखद प्रभाव को पहचानने में विफल रहे हैं।”

उपराष्ट्रपति महोदय ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका और सामाजिक प्रवचन पर इसके प्रभाव को स्वीकार करते हुए, एक स्वतंत्र और उद्देश्यपूर्ण मीडिया की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “मीडिया को भारत को समझने के लिए सही दृष्टिकोण बताने वाला एजेंट बनना चाहिए, न कि हमारी छवि खराब करने वाले सुनियोजित आख्यानों का शिकार बनना चाहिए।”

श्री धनखड़ ने मीडिया की विश्वसनीयता और स्व-नियमन के मुद्दों पर बात करते हुए, इस बात पर बल दिया कि मीडिया की विश्वसनीयता “वस्तुनिष्ठ होने और राजनीति में शामिल न होने से पूरी तरह से उसके नियंत्रण में है।” उन्होंने कहा, अगर मीडिया जगत अपनी अंतरात्मा का ख्याल रखेगा तो वह देश की अंतरात्मा का रक्षक बनकर उभरेगा।

उपराष्ट्रपति महोदय ने मीडिया के राजनीतिकरण के प्रति आगाह करते हुए कहा, “मीडिया एक पंजीकृत मान्यता प्राप्त या गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं हो सकता है।” उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि मीडिया को सभी सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि वह पक्षपातपूर्ण राजनीति के लिए युद्ध का मैदान न बन जाए।

श्री धनखड़ ने गलत सूचना और फर्जी खबरों की चुनौतियों का जिक्र करते हुए, निगरानी रखने और ऐसी गलत सूचनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मीडिया के दायित्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “जागरुक जनता लोकतंत्र की मज़बूत रीढ़ की हड्डी है।”

उपराष्ट्रपति महोदय ने अपने संबोधन में मीडिया उद्योग के सभी वर्गों से आर्थिक राष्ट्रवाद को अपनाने की अपील की। श्री धनखड़ ने दूसरी श्रेणी और तीसरी श्रेणी के शहरों में काम करने वाले युवा पत्रकारों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका साथ देने का अह्वाहन किया।

भारतीय अर्थव्यवस्था के विश्व की सबसे कमजोर पांच अर्थव्यवस्था से विश्व की सबसे बड़ी पांच अर्थव्यवस्था तक की यात्रा को रेखांकित करते हुए श्री धनखड़ ने इस बात पर बल दिया कि “राष्ट्रीय मनोदशा आशा और संभावना में से एक है।” उन्होंने देश में अभूतपूर्व आर्थिक वृद्धि, तेजी से बुनियादी ढांचागत विकास और तकनीकी पहुंच को भी रेखांकित किया।

श्री धनखड़ ने मजबूत न्याय प्रणाली के साथ भारत के संवैधानिक रूप से संरचित जीवंत लोकतंत्र को स्वीकार करते हुए कहा, “लोकतांत्रिक मूल्य कानून के समक्ष समानता, जवाबदेह और पारदर्शी शासन के साथ बेहतर ढंग से खिलते और फलते-फूलते हैं।”

इस अवसर पर एनडीटीवी के प्रधान संपादक श्री संजय पुगलिया, श्री अमिताभ कांत, श्री अमजद अली खान, पुरस्कार विजेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: A fearlessinformed independent media is the safest assurance for nurturing democracy: Vice Presidentmediamochan samachaarpibजानकार स्वतंत्र मीडिया लोकतंत्र के पोषण के लिए सबसे सुरक्षित आश्वासन है : उपराष्ट्रपतिनिडर
Previous Post

मैं सभी से भारत को क्षय-मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह करती हूं : राष्ट्रपति

Next Post

पीएम मोदी और भूटान के पीएम ने ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का क‍िया उद्घाटन

Next Post
पीएम मोदी और भूटान के पीएम ने ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का क‍िया उद्घाटन

पीएम मोदी और भूटान के पीएम ने ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का क‍िया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In