• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड की भारत यात्रा पर पहुंचे

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/04/2024
in देश
0
रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड की भारत यात्रा पर पहुंचे
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : ऑस्ट्रेलिया की नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान आज (03 अप्रैल, 2024) नई दिल्ली में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार के साथ बातचीत की। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) दोनों देशों की नौसेना प्रमुखों की बातचीत का फोकस द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मजबूत बनाने के अवसरों पर था, जिसमें ऑपरेशनल सहयोग, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, सूचना साझाकरण आदि शामिल हैं।

इससे पहले आज, वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर एक औपचारिक पुष्पांजलि अर्पित की और उसके बाद नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में भारतीय नौसेना द्वारा प्रस्तुत रस्मी गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख 02 से 06 अप्रैल 24 की अपनी यात्रा के दौरान नई दिल्ली में सेनाध्यक्ष, वायु सेना प्रमुख और रक्षा सचिव से भी मिलेंगे।

वाइस एडमिरल मार्क हैमंड का भारतीय नौसेना के दक्षिणी नौसेना कमान (कोच्चि में) और पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबई में) का दौरा करने का कार्यक्रम है, जहां वह संबंधित कमांडर-इन-चीफ से बातचीत करेंगे, आईएनएस विक्रांत, ड्रूव सिम्युलेटर, एनडी (एमबीआई) और मैसर्स एमडीएल का दौरा करेंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अनेक समकालीक समुद्री सुरक्षा विषयों पर समान दृष्टि साझा करते हैं और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस), हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए), पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी (डब्ल्यूपीएनएस), आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (एडीएमएम प्लस) तथा क्वाड जैसे कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम कर रहे हैं।

मिलन 24 के दौरान रॉयल ऑस्ट्रेलियाई जहाज एचएमएनएएस वारामुंगा की सफल भागीदारी और हाल के समुद्री अभ्यासों के तुरंत बाद रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख की यह यात्रा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मजबूत और दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाती है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Chief of the Royal Australian Navy arrives on Vice Admiral Mark Hammond's visit to Indiamochan samachaarpibरॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड की भारत यात्रा पर पहुंचे
Previous Post

निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों एवं केन्‍द्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त आम चुनाव 2024 सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

Next Post

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माईसीजीएचएस आईओएस ऐप लॉन्च किया

Next Post
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माईसीजीएचएस आईओएस ऐप लॉन्च किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माईसीजीएचएस आईओएस ऐप लॉन्च किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In