• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया देहरादून में करेंगे स्वास्थ्य चिंतन शिविर का उद्घाटन

इस श‍िव‍िर का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के साथ मिलकर क‍िया जा रहा है

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/07/2023
in देश
0
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया देहरादून में करेंगे स्वास्थ्य चिंतन शिविर का उद्घाटन
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Dr. Mansukh Mandaviya)14 जुलाई, 2023 को देहरादून, उत्तराखंड (uttarakhand) में स्वास्थ्य चिंतन शिविर का उद्घाटन करेंगे। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इस दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य (central health)और परिवार कल्याण परिषद (family welfare council) के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

14वें सम्मेलन की कार्रवाई रिपोर्ट की प्रस्तुति के साथ होगी कार्यक्रम की शुरुआत 

इस दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 14वें सम्मेलन की कार्रवाई रिपोर्ट की प्रस्तुति के साथ होगी। इसके बाद, वर्तमान समय में भारत में स्वास्थ्य सेवा के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में आयुष्मान भारत के चार पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा, जिसमें आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम), स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) शामिल हैं।

इसके विषयगत सत्रों में ये होंगे शाम‍िल 

इसके विषयगत सत्रों में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, खसरा, रूबेला का उन्मूलन और देश में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के कार्यान्वयन पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन सत्रों में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन कैडर की भूमिका के साथ-साथ देश में चिकित्सा, नर्सिंग एवं संबद्ध स्वास्थ्य शिक्षा की स्थिति पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इसमें राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ जिला रेजीडेंसी कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, इन सत्रों में गैर-संचारी रोगों और सिकल सेल रोग की बढ़ती संख्या पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस स्वास्थ्य चिंतन शिविर में हितधारकों के साथ संवाद सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य देश में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान करना है और साथ ही एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करने के लिए अवसरों का लाभ प्राप्त करना है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

 

Tags: Dr. Mansukh MandaviyaHealth Thinking Camp uttarakhandMinistry of Health and Family Welfarepib
Previous Post

टीटीएफ कोलकाता 2023 में कर्नाटक पर्यटन करेगा अपनी पेशकशों की श्रृंखला प्रदर्शित

Next Post

भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक कर्नाटक के हम्पी में हुई संपन्न

Next Post
भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक कर्नाटक के हम्पी में हुई संपन्न

भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक कर्नाटक के हम्पी में हुई संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In