• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस हादसे में 15 की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
10/04/2024
in देश
0
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस हादसे में 15 की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कल रात करीब नौ बजे केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस 20 फीट गहरी मुरम खदान में गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

प्रशासनिक और कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। बाकी घायलों में से चार ने अस्पताल में दम दोड़ दिया। शहर पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने बताया कि घटनास्थल के दृश्यों से पता चलता है कि बस नीचे गिरने के बाद पलट गई। डीएम ऋचा प्रकाश चौधरी का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हर संभव देखभाल की जा रही है तथा दुर्घटना का कारण जानने के लिए मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए एक्स पोस्ट में कहा, “छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।”

केडिया डिस्टलरी कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, एक सदस्य को नौकरी और घायलों का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि घायलों को एम्स, एपेक्स ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: 15 killed in bus accident in DurgChhattisgarhmochan samachaarPresident and Prime Minister expressed griefछत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस हादसे में 15 की मौतराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
Previous Post

मनोज पांडा को 16वें वित्त आयोग का किया गया सदस्य नियुक्त

Next Post

राष्ट्रपति ने विश्व होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी संगोष्ठी का किया उद्घाटन

Next Post
राष्ट्रपति ने विश्व होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी संगोष्ठी का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति ने विश्व होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी संगोष्ठी का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.