• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की जीडीपी 6.1 फीसदी रहने का जताया अनुमान

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/04/2024
in व्‍यापार
0
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की जीडीपी 6.1 फीसदी रहने का जताया अनुमान
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कैलेंडर वर्ष 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था पिछले साल के मुकाबले कुछ सुस्त रफ्तार से बढ़ने का अनुमान जताया है। मूडीज ने 2024 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 6.1 फीसदी रहने का भविष्यवाणी की है। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत के वास्तविक जीडीपी अनुमान को संशोधित कर 8 फीसदी कर दिया है।

मूडीज एनाॅलिटिक्स ने आज शुक्रवार को जारी ‘एपीएसी आउटलुक : लिसनिंग थ्रू द नॉइज’ शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में इस साल सबसे मजबूत उत्पादन लाभ देखने को मिलेगा। लेकिन वैश्विक महामारी के बाद देरी से वापसी के चलते उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। एजेंसी को उम्मीद है कि भारत की जीडीपी पिछले साल के मुकाबले 2024 में 6.1 फीसदी की दर बढ़ेगी।

रेटिंग एजेंसी ने भारत के लिए स्थिर दृष्टिकोण बनाए रखा है। एजेंसी की ओर से जारी रिपोर्ट में भारत सरकार की दीर्घकालिक और अल्पकालिक रेटिंग क्रमशः Baa3 और P-3 पर आंकी गई है। स्थिर दृष्टिकोण के तहत इस संभावना को शामिल किया गया है कि भारत के राजकोषीय मैट्रिक्स में करीबी साथियों की तुलना में मजबूत विकास धीरे-धीरे जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारत की जीडीपी 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी है। इसके साथ ही देश सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहा। वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Global rating agency Moody's estimates India's GDP to be 6.1 percent.mochan samachaarpibग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की जीडीपी 6.1 फीसदी रहने का जताया अनुमान
Previous Post

इरेडा ने विरासत का उत्सव मनाया, वरिष्ठ दिग्गजों ने उज्जवल भविष्य के लिए अपने विचार साझा किये

Next Post

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन भरना हुआ शुरू 

Next Post
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन भरना हुआ शुरू 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.