• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

राज्यपाल को रामनवमी पर हिंसा को लेकर BJP की चिट्ठी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
18/04/2024
in बंगाल
0
राज्यपाल को रामनवमी पर हिंसा को लेकर BJP की चिट्ठी
0
SHARES
40
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हिंसा को लेकर बवाल मचा है। भाजपा इस हिंसा के लिए टीएमसी और सीएम ममता पर निशाना साध रही है। बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को एक पत्र लिखकर इस घटनाओं की जांच की मांग की है।

सुवेंदु ने कहा कि मैंने राज्य के दो हिस्सों में हिंसा की घटनाओं के बारे में शिकायत की है। भाजपा नेता ने कहा कि रामनवमी के जुलूस के दौरान बुधवार शाम से ही राज्य में स्थिति खराब है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंसा की ऐसी घटनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है।

सुवेंदु ने कहा कि मैंने रामनवमी के अवसर पर हुई हिंसा के बाद राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करें, साथ ही हिंसा की घटनाओं की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराएं।

भाजपा नेता ने दावा किया कि रामनवमी जुलूस पर पथराव और बम भी फेंके गए।

बता दें कि रामनवमी पर मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके के शक्तिपुर में हिंसा भड़क गई, जिसके परिणामस्वरूप कुछ लोग घायल हो गए। इसी तरह की घटना पूर्वी मिदनापुर जिले के एगरा में भी हुई है और रैली में शामिल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका एगरा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पत्र में पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि वहां मौजूद कर्मियों ने निष्क्रिय रहने और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

…………………………………………………..

 

 

Tags: BJP's letter to the Governor regarding violence on Ram NavamiRAM NAVAMI SHOBHA YATRA INCIDENT 2024West bengal RAM NAVAMI INCIDENT
Previous Post

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स के दूसरे स्टोर का किया उद्घाटन

Next Post

मैं किसी को भी राज्यपाल के पद की गरिमा कम नहीं करने दूंगा

Next Post
बड़ी खबर : West Bengal की जनता समाज से ह‍िंंसा खत्‍म करने के ल‍िए आए साथ,  र‍िपोर्ट कार्ड जारी कर राज्‍यपाल ने कहीं ये बड़ी बातें

मैं किसी को भी राज्यपाल के पद की गरिमा कम नहीं करने दूंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.