• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा हो रही है शुरू,अब तक हुए 10.66 लाख पंजीकरण

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/04/2024
in देश
0
उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा हो रही है शुरू,अब तक हुए 10.66 लाख पंजीकरण
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है।  इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 10 मई से शुरू होने वाली यात्रा में केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक पंजीकरण तीर्थयात्रियों ने कराया है। केदारनाथ के लिए अब तक तीन लाख 52 हजार 879 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

दरअसल,चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए 19 अप्रैल शाम छह बजे तक कुल 1066157 पंजीकरण हुए हैं। चारधाम और हेमकुंड साहिब के लिए 159054 तीर्थयात्री प्रतिदिन पंजीकरण करवा रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल सुबह सात बजे से प्रारंभ किए गए थे।

चारधाम यात्रा पंजीकरण में यमुनोत्री के लिए 193998, गंगोत्री के लिए 200996, केदारनाथ के लिए 352879, बद्रीनाथ के लिए 304243 और हेमकुंड साहिब के लिए 14041 पंजीकरण हुए हैं। अब तक हुए पंजीकरण में टूरिज्म केयर उत्तराखंड मोबाइल ऐप से 137649 एवं registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबपोर्टल से 832705 तो व्हाट्सएप से 95803 पंजीकरण हुए हैं। पंजीकरण के लिए ये विकल्प तीर्थयात्रियों के लिए काफी आसान है।

उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 10 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। अक्षय तृतीया पर 10 मई को ही मां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भी कपाट खुलेंगे। जबकि भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे। यात्रा के लिए सरकारी स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई को शुरू होगी।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

 

Tags: 10.66 lakh registrations done so farChardham Yatra is starting from May 10 in Uttarakhandmochan samachaarअब तक हुए 10.66 लाख पंजीकरणउत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा हो रही है शुरू
Previous Post

अंतरिम कुलपति की न‍ियुक्‍त‍ि के ल‍िए बुलाए गये उम्‍मीदवारों में से ३ नहीं पहुंचे, ३ ने मांगा पसंद का विश्वविद्यालय

Next Post

प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

Next Post
‘‘मेरे लिए, संपूर्ण भारत मेरा घर है, प्रत्येक भारतीय मेरा परिवार है‘‘ : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In