• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और आईसीएमआर ने की साझेदारी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
23/04/2024
in देश
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने सहयोगात्मक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मंगलवार (23 अप्रैल, 2024) को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)  रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आईसीएमआर के स्वास्थ्य अनुसंधान एवं महानिदेशक विभाग के सचिव डॉ. राजीव बहल और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य जैव चिकित्सा अनुसंधान और शैक्षणिक क्षेत्र में सहकारी एवं सहयोगी गतिविधियां संचालित करना है, जिससे देश तथा सशस्त्र बलों के लिए प्रासंगिक बहु-विषयक वैज्ञानिक, तकनीकी व शैक्षिक समस्याओं के समाधान प्राप्त होंगे।

मंत्राालय के अनुसार सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के बीच साझेदारी का उद्देश्य अधिकतम ऊंचाई वाले इलाकों, युद्ध संबंधी क्षति/घायल होने के बाद उत्पन्न तनाव विकार, आकाश में चिकित्सा, संक्रामक रोगों तथा सशस्त्र बल कर्मियों के समक्ष आने वाले अन्य स्वास्थ्य मुद्दों का हल ढूंढना है।

इस समझौता ज्ञापन के तहत विभिन्न संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियों की भी योजना बनाई गई है, जिसमें सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अधिकारियों के लिए आईसीएमआर-एसीएसआईआर पीएचडी कार्यक्रम के अंतर्गत पीएचडी करने हेतु पंजीकरण कराने का अवसर प्रदान करना भी शामिल है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Previous Post

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1351 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

Next Post

राष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लिया

Next Post
राष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.