• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में हुआ क्रैश

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/04/2024
in देश
0
भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में हुआ क्रैश
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना का एक टोही विमान जैसलमेर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे क्रैश हो गया। हादसा पिथला-जाजिया गांव के नजदीक रोजाणियों की ढाणी में हुआ। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वायुसेना ने अपने अधिकारिक हैंडल ‘एक्स’ पर दुर्घटना की पुष्टि की है।

वायुसेना की ओर से ‘एक्स’ पर लिखा गया है- ” भारतीय वायु सेना का रिमोट संचालित विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। किसी भी कर्मी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।”

हादसे की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन के साथ वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। वायुसेना के अधिकारी क्रैश के कारणों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह यूएवी एयरक्राफ्ट है जो मानव रहित होता है और सीमा क्षेत्र पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखने के काम आता है। यह सीमा क्षेत्र में लगातार घूमता है और निगरानी करता है। उल्लेखनीय है कि यूएवी टोही विमान एक सैन्य विमान है। इसका उपयोग इमेजरी इंटेलिजेंस, सिग्नल इंटेलिजेंस, साथ ही अन्य खुफिया जानकारियां जुटाने के लिए किया जाता है। (इनपुट-हिन्दुस्थान समाचार)

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Indian Air Force's reconnaissance plane crashes in Jaisalmermochan samachaarभारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में हुआ क्रैश
Previous Post

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने उत्तर पूर्व में पर्यटन के विकास के लिए टास्क फोर्स की चौथी बैठक की आयोजित

Next Post

Life Insurance Corporation of India ने ग्राहकों को किया अलर्ट

Next Post
Life Insurance Corporation of India ने ग्राहकों को किया अलर्ट

Life Insurance Corporation of India ने ग्राहकों को किया अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.