• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी, मौसम सामान्‍य रहने का पूर्वानुमान

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/04/2024
in देश
0
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार (26 अप्रैल, 2024) को होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इस दौरान मौसम के सामान्य रहने के पूर्वानुमान है, मतदाता आराम से अपना वोट डाल सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदान केन्‍द्रों पर सुविधाओं सहित गर्म मौसम की स्थिति से निपटने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

13 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में कल मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 29-बैतूल संसदीय क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान तीसरे चरण में पुनर्निर्धारित किया गया है। शेष 5 चरणों का मतदान 1 जून तक चलेगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 19 अप्रैल को पहले चरण की 102 सीटों के लिए मतदान सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था।

दूसरे चरण में 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारी 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 15.88 करोड़ से अधिक मतदाताओं का स्वागत करेंगे। मतदाताओं में 8.08 करोड़ पुरुष शामिल हैं; 7.8 करोड़ महिला और 5929 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 34.8 लाख पहली बार मतदाता अपना वोट डालेंगे। इसके अतिरिक्त, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.28 करोड़ युवा मतदाता हैं। 1202 उम्मीदवार (पुरुष- 1098; महिला – 102; ट्रांसजेंडर- 02) मैदान में हैं।

दूसरे चरण के लिए 85+ वर्ष के 14.78 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता, 100 वर्ष से अधिक के 42,226 मतदाता और 14.7 लाख दिव्‍यांग मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। वैकल्पिक होम वोटिंग सुविधा को पहले से ही जबरदस्त सराहना और प्रतिक्रिया मिल रही है।

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से मतदान केन्‍द्रों पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और जिम्मेदारी व गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: All preparations completed for the second phase of votingmochan samachaarpibweather forecast to be normalदूसरे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरीमौसम सामान्‍य रहने का पूर्वानुमान
Previous Post

Life Insurance Corporation of India ने ग्राहकों को किया अलर्ट

Next Post

अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Next Post
यह लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काला अध्याय है : राजनाथ सिंह

अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.