• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

देश की इकोनॉमी को चाय वाले ने पहुंचाया 5वें नंबर पर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/05/2024
in देश
0
देश की इकोनॉमी को चाय वाले ने पहुंचाया 5वें नंबर पर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री मोदी आज (गुरुवार) अपने गृहराज्य गुजरात के 2 दिवसीय चुनावी दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आणंद के शास्त्री मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने जनसभा में उपस्थित लोगों से कहा, “2014 में जब आपने अपने इस बेटे को गुजरात से दिल्ली भेजकर देश की सेवा करने का आदेश दिया, उस समय देश के प्रधानमंत्री बड़े विद्वान अर्थशास्त्री थे। जब उन्होंने छोड़ा था, तब देश दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। 10 साल में इस गुजराती ने, चाय वाले ने देश की इकोनॉमी को 5वें नंबर पर पहुंचा दिया।”

पीएम मोदी ने कहा, “जितने साल हमारे देश में कांग्रेस सरकार रही, आए दिन एक बड़ा हउआ था पाकिस्तान का। पाकिस्तान के आतंक का टायर पंचर हो गया है। जो देश कभी आतंकी एक्सपोर्ट करता था वो आटे के इम्पोर्ट के लिए दर दर भटक रहा है। जिसके हाथ में कभी बम गोला था उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है। कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी। लेकिन, मोदी की मजबूत सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।”

यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है

पीएम मोदी ने आगे कहा कि संयोग देखिए,आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही। पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। देश के दुश्मनों को आज भारत में मजबूत सरकार नहीं चाहिए, उनको कमजोर सरकार चाहिए।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: gujratmochan samachaarPM MODIThe tea seller brought the country's economy to number 5: Prime Minister Narendra Modiदेश की इकोनॉमी को चाय वाले ने पहुंचाया 5वें नंबर पर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Previous Post

कनाडा ने T20 World Cup के लिए घोषित की टीम, भारत के साथ ग्रुप ए में कनाडा

Next Post

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

Next Post
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.