• Contact Us
Friday, October 30, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/05/2024
in देश
0
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत ने दो-राज्य समाधान समर्थन फिर से दोहराया है। इसके तहत फिलिस्तीन के लोग इजरायल की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के भीतर एक स्वतंत्र देश में स्वतंत्र रूप से रह सकते हैं।

बीते 18 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र में प्रवेश के लिए फिलिस्तीन के आवेदन पर सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य द्वारा वीटो लगाए जाने के बाद बुधवार को यूएनजीए की बैठक में कम्बोज ने उम्मीद जताई है कि फिलिस्तीन की सदस्यता पर उचित समय पर पुनर्विचार किया जाएगा और संयुक्त राष्ट्र के एक सदस्य को समर्थन प्राप्त होगा।

गौरतलब है कि 18 अप्रैल को अमेरिका ने फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा देने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को रोकने के लिए अपनी वीटो शक्ति का उपयोग किया। संयुक्त राष्ट्र में 12-1 के वोट में, जिसमें से एक अमेरिकी वीटो और दो सदस्यों की अनुपस्थित रही जिसके कारण यूएनएससी यह प्रस्ताव नहीं अपनाया जा सका।

संयुक्त राष्ट्र में रुचिरा कंबोज ने कहा, “मेरे नेतृत्व ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि दोनों पक्षों के बीच सीधी और सार्थक बातचीत के जरिये दो-राज्य समाधान का स्थायी समाधान निकले जिससे शांति स्थापित किया जा सके”।

उन्होंने कहा कि भारत दो-राज्य समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है जहां फिलिस्तीनी लोग इजरायल की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के भीतर एक स्वतंत्र देश में स्वतंत्र रूप से रह सकें। उन्होंने अपील किया कि शीघ्र ही सीधी शांति वार्ता फिर से शुरू करने के लिए अनुकूल परिस्थितियों को बढ़ावा दें।

उन्होंने कहा कि गाजा में संघर्ष करीब छह महीने से अधिक समय से चल रहा है और इससे उत्पन्न मानवीय संकट बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आगे कहा,” इस संघर्ष वाले क्षेत्र और उसके बाहर भी अस्थिरता बढ़ने की संभावना है। इसके लिए हम पिछले महीने यूएनएससी द्वारा प्रस्ताव संख्या 2728 को अपनाने को एक सकारात्मक कदम के रूप में देखते हैं।

गाजा में चल रहे संघर्ष पर भारत की स्थिति को दोहराते हुए कंबोज ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच संघर्ष के कारण बड़े पैमाने पर नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की जान गई है जिससे मानवीय संकट पैदा हो गया है, जिसे उन्होंने “अस्वीकार्य” करार दिया। उन्होंने 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के आतंकवादी हमलों को “चौंकाने वाला” बताया और “स्पष्ट रूप से निंदनीय बताया। आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ भारत की स्थिति दीर्घकालिक और अडिग है। उन्होंने कहा कि हम सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं।

उन्होंने स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए गाजा के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ाने की भी अपील की है। कंबोज ने कहा कि भारत ने फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान की है और आगे भी सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: India reiterates support for two-state solution for Palestinian people at UNmochan samachaarभारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया
Previous Post

देश की इकोनॉमी को चाय वाले ने पहुंचाया 5वें नंबर पर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Next Post

शादी की रीतियों को निभाये बिना पति-पत्नी का दर्जा हासिल करने की कोशिश न करें युवा : सुप्रीम कोर्ट

Next Post
शादी की रीतियों को निभाये बिना पति-पत्नी का दर्जा हासिल करने की कोशिश न करें युवा : सुप्रीम कोर्ट

शादी की रीतियों को निभाये बिना पति-पत्नी का दर्जा हासिल करने की कोशिश न करें युवा : सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In