NEW DELHI: रायबरेली में चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी पर 18 क्रिमिनल केस हैं। वहीं 5 साल में उनकी संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपए बढ़ी है। पहली बार 2004 में चुनावी मैदान में उतरे राहुल के पास सिर्फ 55 लाख की संपत्ति थी। 20 साल में उनकी संपत्ति 19 करोड़ से ज्यादा बढ़ी है।