• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

जेएएफ प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल ने की एसएनसी और भारतीय नौसेना अकादमी की पहली यात्रा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/05/2024
in देश
0
जेएएफ प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल ने की एसएनसी और भारतीय नौसेना अकादमी की पहली यात्रा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कमांडर हाज़ेम आई मैता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जॉर्डन सशस्त्र बल (जेएएफ) प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल ने 29 अप्रैल से 04 मई 24 तक दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी), कोच्चि और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला का दौरा किया। इस पहली यात्रा का उद्देश्य सैन्य प्रशिक्षण आदान-प्रदान था।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार 23 मार्च को दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर आयोजित दूसरी सलाहकार बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया था। इस प्रतिनिधिमंडल ने एसएनसी, कोच्चि के पेशेवर प्रशिक्षण स्कूलों में विभिन्न प्रशिक्षण सुविधाओं का दौरा किया। इस दौरे में सिमुलेटर से परिचित कराना, पेशेवर बातचीत और वीबीएसएस एवं डाइविंग ऑपरेशन्‍स का प्रदर्शन शामिल रहा।

इस दौरान स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में जहाजों की मरम्मत सुविधाओं का एक निर्देशित दौरा भी आयोजित किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय नौसेना और जॉर्डन सशस्त्र बलों के बीच नौसेना प्रशिक्षण और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भागीदारी के अवसरों पर दक्षिणी नौसेना कमान के प्रशिक्षण कोमोडोर श्रीतनु गुरु के साथ बातचीत की।

मंत्रालय के अनुसार आईएनए में इस प्रतिनिधिमंडल ने आईएनए के कमांडेंट वाइस एडमिरल विनीत मैक्कार्टी से मुलाकात की और प्रशिक्षण पद्धतियों, नेतृत्व रणनीतियों और परिचालन अनुभवों के बारे में परिज्ञान साझा किया। उन्हें अकादमी की अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में चर्चा की गई।

जॉर्डन सशस्त्र बल प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के बड़े दायरे के तहत भारत नौसेना और जॉर्डन सशस्त्र बलों के बीच सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: INAJAFSNC
Previous Post

वित्त मंत्री ने जीएसटीएटी के पहले अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार मिश्रा को दिलाई शपथ

Next Post

भारतीय तटरक्षक बल ने केरल तट पर छह भारतीयों के साथ ईरानी जहाज को हिरासत में लिया

Next Post
भारतीय तटरक्षक बल ने केरल तट पर छह भारतीयों के साथ ईरानी जहाज को हिरासत में लिया

भारतीय तटरक्षक बल ने केरल तट पर छह भारतीयों के साथ ईरानी जहाज को हिरासत में लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In