• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

WEST BENGAL GOVERNOR DR. C.V ANAND BOSE ने लोगों को दिखाया राजभवन का CCTV फुटेज

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/05/2024
in बंगाल
0
जलपाईगुड़ी तूफान के बाद के प्रभावों पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा, “हर संभव कोशिश की जाएगी”
0
SHARES
76
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

KOLKATA : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में गुरुवार को करीब 100 आम लोगों को 2 मई का सीसीटीवी फुटेज दिखाया। राज्यपाल ने राजभवन के दोनों गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरा के 2 मई शाम 5:30 बजे के फुटेज की स्क्रीनिंग की। इस एक घंटे लंबे वीडियो में वह महिला भी नजर आई, जिसने राज्यपाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ब्लू जींस और टॉप पहने यह महिला पुलिस आउटपोस्ट की तरफ जाती दिखी। उसके साथ कई पुलिस वाले भी थे। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन आने वाले थे। उनकी विजिट के लिए पुलिसवाले राजभवन में मौजूद थे।

सीसीटीवी फुटेज देखने आए एक व्यक्ति ने अपना नाम प्रोफेसर तुषार कांति मुखर्जी बताया। उसने कहा कि मैंने फुटेज देखा पर महिला के व्यवहार में मुझे कुछ अजीब नहीं लगा। Nराजभवन में संविदा पर नियुक्त महिला कर्मचारी ने गवर्नर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोलकाता पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT बना दी है।

पुलिस और सीएम को फुटेज नहीं दिखाएंगे

बुधवार को गवर्नर बोस ने कहा था कि वे राजभवन की सीसीटीवी फुटेज 100 लोगों को दिखाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग कोलकाता पुलिस और सीएम ममता बनर्जी को नहीं दिखाएंगे।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने राजभवन से सीसीटीवी फुटेज शेयर करने की अपील की थी। हालांकि, राज्यपाल ने अपने कर्मचारियों को इस केस में पुलिस के साथ सहयोग न करने कहा है। पुलिस ने राजभवन के कुछ अधिकारियों और वहां तैनात कर्मियों से पूछताछ की है। हालांकि, संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत राज्यपाल के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही नहीं की जा सकती।

Tags: rajbhavan kolkataWest bengal GOVERNOR DR. C.V ANAND BOSE
Previous Post

पाकिस्तान में आंतकी हमला, लोगों को नींद में गोली मारी, 7 की मौत

Next Post

AIR INDIA EXPRESS के केबिन क्रू ने हड़ताल ली वापस 

Next Post
AIR INDIA EXPRESS के केबिन क्रू ने हड़ताल ली वापस 

AIR INDIA EXPRESS के केबिन क्रू ने हड़ताल ली वापस 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.