• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Indian Naval के जहाजों ने मलेशिया के कोटा किनाबालु का किया दौरा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/05/2024
in देश
0
Indian Naval के जहाजों ने मलेशिया के कोटा किनाबालु का किया दौरा
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : Indian Naval की परिचालन तैनाती के तहत भारतीय नौसेना के दो जहाज दिल्ली और शक्ति पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल राजेश धनखड़ की कमान में मलेशिया के कोटा किनाबालु पहुंचे। रॉयल मलेशियाई नौसेना और मलेशिया में भारतीय उच्चायोग द्वारा जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पोर्ट कॉल के दौरान, भारतीय और मलेशियाई नौसेना कर्मी विषय वस्तु विशेषज्ञ विनिमय (एसएमईई) सत्र, योग, खेल कार्यक्रम और क्रॉस-डेक दौरों सहित पेशेवर बातचीत की एक विस्तृत श्रृंखला में शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच मौजूदा आपसी सहयोग और समझ को और मजबूत करना है।

भारतीय नौसेना के जहाज, बंदरगाह यात्रा पूरा होने पर, रॉयल मलेशियाई नौसेना के जहाजों के साथ समुद्र में समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स)/पासेक्स में भी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य मौजूदा आपसी सहयोग और समझ को और मजबूत करना है, जिसे हाल ही में संपन्न मिलन 2024 और युद्धाभ्यास समुद्र लक्ष्मण 2024 के दौरान दोहराया गया था।

कई कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से यह यात्रा दोनों समुद्री पड़ोसियों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और सहयोग को और मजबूत करेगी। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाजों की तैनाती भारत सरकार की ‘एक्ट ईस्ट‘ और सागर नीतियों के प्रति भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है।

आईएनएस दिल्ली पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोजेक्ट-15 क्लास गाइडेड मिसाइल विध्वंसक है और आईएनएस शक्ति एक फ्लीट सपोर्ट जहाज है, दोनों जहाज भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Indian NavalKota KinabaluMalaysia
Previous Post

भारतीय नौसेना पोत INS किल्टन द्वारा वियतनाम की कैम रन खाड़ी (कैम रन बे) की यात्रा

Next Post

DIA के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा तंजानिया आधिकारिक यात्रा पर हुए रवाना

Next Post
DIA के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा तंजानिया आधिकारिक यात्रा पर हुए रवाना

DIA के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा तंजानिया आधिकारिक यात्रा पर हुए रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In