• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय नौसेना पोत INS किल्टन द्वारा वियतनाम की कैम रन खाड़ी (कैम रन बे) की यात्रा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/05/2024
in देश
0
भारतीय नौसेना पोत INS किल्टन द्वारा वियतनाम की कैम रन खाड़ी (कैम रन बे) की यात्रा
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस)  किल्टान आज 12 मई 24 को वियतनाम कैम रन खाड़ी (कैम रन बे) में पहुंचा जहां  वियतनाम पीपुल्स नेवी और भारतीय दूतावास द्वारा इसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह यात्रा भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती का एक अंग  है। इस यात्रा से दोनों समुद्री देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और सहयोग को और सुदृढ़  किया जा सकेगा ।

भारत और वियतनाम आपस में व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। इन्हीं संबंधों को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय नौसेना पोत  किल्टन की यह यात्रा पेशेवर बातचीत, खेल, सामाजिक आदान-प्रदान और दोनों नौसेनाओं के साझा मूल्यों को प्रतिबिंबित करने वाले सामुदायिक आउटरीच जैसी  गतिविधियों पर केंद्रित है। यह यात्रा भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी के बीच समुद्र में समुद्री साझेदारी अभ्यास के साथ समाप्त होगी। यह अभ्यास अंतरसंचालनीयता (इन्टरओपेरेबिलिटी) और सर्वोत्तम प्रथाओं (बेस्ट प्रैक्टिसेज) के आदान-प्रदान को और बढ़ाएगा।

आईएनएस किल्टन एक स्वदेशी एएसडब्ल्यू कार्वेट है, जिसे भारतीय नौसेना के नौसेना डिजाइन निदेशालय द्वारा डिजाइन किया गया था और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा निर्मित किया गया था। आईएनएस  किल्टन चार पी 28 एंटी-सबमरीन वारफेयर (एएसडब्ल्यू)  कार्वेट में से तीसरा है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Indian Naval Ship (INS)INS Kiltan to Cam Ranh Baymochan samachaarVietnam
Previous Post

देश को खतरा होने पर Nuclear Bomb बनाएंगे : ईरान के सुप्रीम लीडर

Next Post

Indian Naval के जहाजों ने मलेशिया के कोटा किनाबालु का किया दौरा

Next Post
Indian Naval के जहाजों ने मलेशिया के कोटा किनाबालु का किया दौरा

Indian Naval के जहाजों ने मलेशिया के कोटा किनाबालु का किया दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.