• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

गीता उन्नति, आध्यात्मिकता, धार्मिकता, कर्तव्य की प्रतिबद्धता और स्वयं से खुद से अलग करने का मार्ग दिखाती है : उपराष्ट्रपति

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
14/05/2024
in देश
0
गीता उन्नति, आध्यात्मिकता, धार्मिकता, कर्तव्य की प्रतिबद्धता और स्वयं से खुद से अलग करने का मार्ग दिखाती है : उपराष्ट्रपति
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : उपराष्ट्रपति ने आज देश के नागरिकों से भगवद् गीता की शाश्वत शिक्षाओं से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए देश के हितों को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) श्री धनखड़ ने अनिश्चितता के बीच एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में गीता के कालातीत ज्ञान को रेखांकित करते हुए कहा कि गीता उन्नति, आध्यात्मिकता, धार्मिकता, अपने कर्तव्य की प्रतिबद्धता और स्वयं से खुद को अलग करने का मार्ग दिखाती है।

संसद भवन में भगवद् गीता पर डॉ. सुभाष कश्यप की कमेंट्री के विमोचन के अवसर पर, सभा को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने गीता से प्रेरणा लेते हुए संविधान की मूल प्रति में 22 लघुचित्रों या मिनी चित्रों की ओर ध्यानाकर्षित किया। संविधान के भाग 4 के तहत राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने भगवद् गीता की शिक्षाओं की गहन तुलना की, जहां भगवान कृष्ण कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान में अर्जुन को ज्ञान प्रदान करते हैं।

भारतीय संसदीय लोकतंत्र में डॉ. कश्यप के व्यापक अनुभव पर प्रकाश डालते हुए, श्री धनखड़ ने कहा कि डॉ. कश्यप ने गठबंधन सरकारों की दुर्दशा देखी है, जिससे 2014 में राहत प्राप्त हुई। उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन सरकार के अंत के बाद, देश ने डॉ सुभाष कश्यप को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

डॉ. कश्यप की संवैधानिक नैतिकता, योग्यता, उच्च नैतिक मूल्यों की प्रशंसा करते हुए, श्री धनखड़ ने कहा कि उन्होंने कभी भी राजनीतिक चश्मे से मुद्दों को नहीं देखा, बल्कि अपने विचारों को दृढ़ विश्वास और ईमानदारी के साथ रखा।

उस समय को याद करते हुए जब आईएमएफ, विश्व बैंक जैसे वैश्विक निकाय राष्ट्रीय मामलों के संबंध में भारत पर दबाव डालते थे, श्री धनखड़ ने बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य की ओर ध्यानाकर्षित किया, जहां भारत फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा, ब्राजील जैसी अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए 5वीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन चुका है।

कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र में हुए परिवर्तनकारी बदलाव पर प्रकाश डालते हुए, श्री धनखड़ ने कश्मीर की सुंदर घाटी में पर्यटकों की उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रकाश डाला, जो पिछले रुझानों में हुई एक महत्वपूर्ण बढ़ोत्तरी को चिह्नित करता है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: geetavice president of india jagdeep dhankar
Previous Post

दूरसंचार विभाग के नाम पर कनेक्शन काटने की धमकी देने वाले फर्जी कॉल से रहे सावधान : DOT

Next Post

केन्द्रीय गृह सचिव ने आज कुछ आवेदकों को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे

Next Post
केन्द्रीय गृह सचिव ने आज कुछ आवेदकों को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे

केन्द्रीय गृह सचिव ने आज कुछ आवेदकों को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In