• Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

कान फिल्म महोत्‍सव में आकर्षण का केंद्र बना भारत पर्व का जश्न

वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति, व्यंजन और सिनेमा को प्रदिर्शत करने वाली संध्‍या में 250 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए

Mochan Samachar by Mochan Samachar
17/05/2024
in देश
0
कान फिल्म महोत्‍सव में आकर्षण का केंद्र बना भारत पर्व का जश्न
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NEW DELHI: सिनेमा के सबसे भव्य उत्सव 77वें कान फिल्म महोत्‍सव का दो दिन पहले शुभारंभ हुआ। कॉन्‍टेंट और ग्लैमर के संगम से युक्‍त यह दस दिवसीय रंगारंग उत्सव है।

सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू ने फ्रेंच रिवेरा में मनाए जा रहे कान फिल्म महोत्सव में पहली बार भारत पर्व की मेजबानी की, जो भारतीय सिनेमा के साथ-साथ भारत की समृद्ध संस्कृति, व्यंजन और हस्तशिल्प का जश्न मनाने वाली एक संध्‍या थी।

एनएफडीसी द्वारा फिक्की के सहयोग से भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शानदार रूप से सफल रहा। कान प्रतिनिधि इस संध्‍या की असाधारण प्रस्‍तुतियों और फ्यूजन व्यंजनों की आनंददायक श्रृंखला में पूरी तरह से डूब गए।

इस अवसर पर इफ्फी के 55वें संस्करण के पोस्टर और गोवा में 55वें इफ्फी के मौके पर आयोजित होने वाले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) ग्लोबल एंटरटेनमेंट एंड मीडिया समिट के उद्घाटन संस्करण के सेव द डेट पोस्टर का अनावरण श्री जाजू ने फिल्म निर्माता अशोक अमृतराज, रिची मेहता, गायक शान, अभिनेता राजपाल यादव, फिल्मकार बॉबी बेदी आदि के साथ किया।

भारतीय आतिथ्य की आंतरिक गर्मजोशी की आभा बिखेरने वाले भारत पर्व का मैन्‍यू तैयार करने के लिए शेफ वरुण टोटलानी विशेष रूप से यहां पहुंचे ।

गायिका सुनंदा शर्मा ने उभरते गायकों प्रगति, अर्जुन और शान के बेटे माही के साथ पंजाबी गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन गायकों द्वारा मां तुझे सलाम के गायन और उपस्थित लोगों की जोरदार तालियों के साथ हुआ।

भारत पर्व में सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम के आकर्षण और महत्व में चार चांद लगा दिए। इस अवसर की शोभा बढ़ाने वाली हस्तियों में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला, असमिया सिनेमा में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध असमिया अभिनेत्री एमी बरौआ, फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा शामिल रहीं। उनकी भागीदारी ने भारतीय सिनेमा के समृद्ध परिदृश्‍य और वैश्विक मंच पर इसके बढ़ते प्रभाव को उजागर किया।

वैश्विक मंच पर भारत की सॉफ्ट पॉवर के प्रदर्शन सहित फिल्म, संस्कृति और कलात्मक सहयोग के उत्सव से भरपूर यह एक यादगार रात थी।

Tags: Cannes Film Festivalकान फिल्म महोत्‍सव
Previous Post

आम चुनाव 2024 के चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया  

Next Post

  आयोग ने आंध्र प्रदेश में चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया

Next Post
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त

  आयोग ने आंध्र प्रदेश में चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In