• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट के साथ हुआ बंद

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/05/2024
in व्‍यापार
0
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन SENSEX, NIFTY  सपाट खुले
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NEW DELHI: घरेलू शेयर बाजार चौतरफा बिकवाली के दबाव के कारण गुरुवार को लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार रिकवरी करता हुआ नजर आया। थोड़ी ही देर बाद मुनाफावसूली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.83 प्रतिशत और निफ्टी 0.95 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज बाजार की कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में पौने चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 411.21 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 415.09 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.88 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

बीएसई का सेंसेक्स आज 137.02 अंक फिसल कर 74,365.88 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण ये सूचकांक रिकवर करके 74,493.55 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक में लगातार गिरावट आती गई। खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि ये सूचकांक 834.17 अंक टूट कर 73,668.73 अंक तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 617.30 अंक की कमजोरी के साथ 73,885.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 87.25 अंक की कमजोरी के साथ 22,617.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक कुछ देर के लिए उछल कर हरे निशान में 22,705.75 अंक तक भी पहुंचा। इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक 287.70 अंक टूट कर 22,417 अंक के स्तर तक गिर गया। दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद निफ्टी 216.05 अंक की गिरावट के साथ 22,488.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। (इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: BSENSESensexSHARE MARKET
Previous Post

देश में आम चुनाव 2024 में पहली बार पात्र मतदाताओं को घर से मतदान करने की मिली सुविधा 

Next Post

PM MODI ने अग्निबाण रॉकेट के सफल परीक्षण पर चेन्नई के स्टार्ट-अप अग्निकुल को दी बधाई

Next Post
PM MODI ने अग्निबाण रॉकेट के सफल परीक्षण पर चेन्नई के स्टार्ट-अप अग्निकुल को दी बधाई

PM MODI ने अग्निबाण रॉकेट के सफल परीक्षण पर चेन्नई के स्टार्ट-अप अग्निकुल को दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.