• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Ministry of Information and Broadcasting योग के बारे में जागरूकता के लिए करेगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/06/2024
in देश
0
Ministry of Information and Broadcasting योग के बारे में जागरूकता के लिए करेगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : विश्व योग दिवस के मद्देनजर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय योगाभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न प्रकार की कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू और आयुष सचिव राजेश कोटेचा ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की तैयारियों की समीक्षा की। योगाभ्यास कार्यक्रमों को लोकसेवा प्रसारक प्रसार भारती, दूरदर्शन और आकाशवाणी नेटवर्क के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

सूचना मंत्रालय ने बताया कि दूरदर्शन विशेष लाइव मॉर्निंग शो के साथ-साथ योग विशेषज्ञों के साथ कार्यक्रम और साक्षात्कार प्रसारित करेगा। आकाशवाणी मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से लोगों के समग्र स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन शैली के रूप में बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम प्रसारित करेगा।

आयुष मंत्रालय ने विशेषरूप से एक योग गीत भी तैयार किया है जिसे सभी मीडिया प्लेटफार्मों पर भी साझा किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान के साथ निजी मीडिया संगठनों को प्रोत्साहित करने की पहल जारी रखेगा। मंत्रालय ने योग के संदेश को फैलाने में प्रिंट, टीवी और रेडियो के मीडिया घरानों और कंपनियों के योगदान को मान्यता देने के लिए पिछले साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान की शुरुआत की थी।

‘हर आंगन योग’ पहल के साथ करीब दो लाख स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन

हर आंगन योग पहल के तहत जमीनी स्तर पर पंचायतों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में करीब दो लाख स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2023 में 23 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। गौरतलब है कि विश्व योग दिवस पूरे विश्व हर साल 21 जून को मनाया जाता है।

Tags: International Yoga DayMinistry of Information and Broadcastingmochan samachaarpibविश्व योग दिवससूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में असत्यापित
Previous Post

पिछले छह दशकों में पहली बार किसी प्रधानमंत्री को तीसरा कार्यकाल मिला है: उपराष्ट्रपति

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने NDA नेता नरेन्द्र मोदी को नई सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित, 9 जून को शपथ ग्रहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.