• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने NDA नेता नरेन्द्र मोदी को नई सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित, 9 जून को शपथ ग्रहण

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/06/2024
in देश
0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने NDA नेता नरेन्द्र मोदी को नई सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित, 9 जून को शपथ ग्रहण
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu ) ने आज शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता के तौर पर नरेन्द्र मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राष्ट्रपति से मुलाकात और सरकार बनाने का आमंत्रण मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण से अपने संबोधन में बताया कि वह रविवार 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ग्रहण करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने उनसे मंत्रिपरिषद के गठन के बारे में जानकारी मांगी है। वह जल्द ही राष्ट्रपति को अपने मंत्रिपरिषद की जानकारी देंगे।

तीसरी बार एनडीए सरकार को समर्थन देने के लिए पीएम ने जताया आभार

प्रधानमंत्री ने देशवासियों का तीसरी बार एनडीए सरकार को समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार निरंतर जनहित में कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए एक मजबूत, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार बनाएगा।

पीएम मोदी ने कहा, “18वीं लोकसभा एक प्रकार से नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने की इरादे वाली ये लोकसभा है। आजादी का अमृत महोत्सव के बाद का ये पहला चुनाव है। ये एक प्रकार से वो 25 वर्ष हैं, जो हमारे अमृतकाल के 25 वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए एक मजबूत, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार बनाएगा। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो टर्म में जिस गति से देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ साफ नजर आ रहा है। 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना अपने आप में देशवासियों के लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एक विश्वबंधु बनकर उभरा है। इसका अधिकतम लाभ हमें मिलना शुरू हो रहा है। उन्हें पक्का विश्वास है कि 5 वर्ष वैश्विक परिवेश में भी भारत के लिए बहुत उपयोगी होने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आज संविधान सदन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार सरकार बनाने के लिए एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी भेंट की।

Tags: NDA leader Narendra ModipibPresident of India Draupadi Murmu
Previous Post

Ministry of Information and Broadcasting योग के बारे में जागरूकता के लिए करेगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Next Post

DMRC और KRCL ने METRO RAIL परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए MOU पर किए हस्ताक्षर

Next Post
DMRC और KRCL ने METRO RAIL परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए MOU पर किए हस्ताक्षर

DMRC और KRCL ने METRO RAIL परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए MOU पर किए हस्ताक्षर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In