• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह : दिल्ली दो दिन के ल‍िए ‘No-Fly Zone’ घोषित

ceremony

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/06/2024
in देश
0
प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह : दिल्ली दो दिन के ल‍िए ‘No-Fly Zone’ घोषित
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : देश की राजधानी द‍िल्‍ली में स्‍थानीय पुल‍िस ने प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली को कल और परसों (09 और 10 जून) के लिए ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित कर निषेधाज्ञा लागू की गई है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने यह आदेश शुक्रवार को जारी किया। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए कल रविवार की शाम 7:15 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। इस मौके पर मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्यों को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनी, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर (अचूक निशानची) को तैनात किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) के सदस्य देशों की गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किए जाने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी हाई अलर्ट पर रहेगी।

 सार्क संगठन के सदस्य देशों के शीर्ष नेता होंगे शामिल

इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस ने महानगर के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजेस और ओबेरॉय जैसे होटल को पहले ही सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के दिन दिल्ली पुलिस के स्वाट और एनएसजी के कमांडो राष्ट्रपति भवन एवं विभिन्न अहम स्थानों के आसपास तैनात रहेंगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह आयोजन राष्ट्रपति भवन के अंदर होना है, इसलिए परिसर के अंदर और बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा होगी। बाहरी घेरे पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। उसके बाद अर्धसैनिक बल के जवान और भीतरी घेरे में राष्ट्रपति भवन की आंतरिक सुरक्षा के जवान तैनात रहेंगे।

यातायात नियमों में हो सकता है बदलाव

अधिकारियों का कहना है कि रविवार को दिल्ली के मध्य भाग की ओर जाने वाली कई सड़कें बंद की जा सकती हैं या सुबह से ही यातायात में बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर शनिवार से ही जांच बढ़ा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 292 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है।

Tags: delhimochan samachaarno-fly zonepibPRIME MINISTER OATH CEREMONY
Previous Post

भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से 394 अधिकारी कैडेट हुए पास

Next Post

KOLKATA AIRPORT पर देखा गया DC-3C विमान!

Next Post
KOLKATA AIRPORT पर देखा गया DC-3C विमान!

KOLKATA AIRPORT पर देखा गया DC-3C विमान!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.