• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में संभाला कार्यभार, पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त की जारी, 9.3 करोड़ किसानों को होगा लाभ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
10/06/2024
in देश
0
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में संभाला कार्यभार, पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त की जारी, 9.3 करोड़ किसानों को होगा लाभ
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NEW DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार) नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है, कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम 5 बजे होगी।

प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने के बाद, नरेंद्र मोदी सोमवार को साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) पहुंचे और प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हस्ताक्षरित पहली फाइल प्रधानमंत्री किसान निधि जारी करने से संबंधित है। सबसे पहले पीएम मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। इसके बाद अब सभी की निगाहें विभागों के बंटवारे पर हैं।

फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालते ही सबसे पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित हो। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं।”

बता दें, कल रविवार को पीएम मोदी के अलावा 71 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं। पीएम मोदी की कैबिनेट में 33 नए चेहरों को मौका दिया गया है। इनमें से 11 गैर भाजपाई भी हैं। कैबिनेट की पहली बैठक आज सोमवार शाम 5 बजे होगी। रविवार को शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आज शाम हुए समारोह में मैंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मैं और मंत्रिपरिषद के मेरे सहयोगी, 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tags: mochan samachaarPm kishan nidhiPrime Minister Narendra Modi
Previous Post

जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने की फायरिंग, खाई में गिरने से 10 की मौत

Next Post

मणिपुर के CM के काफिले पर उग्रवादियों ने किया हमला

Next Post
मणिपुर के CM के काफिले पर उग्रवादियों ने किया हमला

मणिपुर के CM के काफिले पर उग्रवादियों ने किया हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In