• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Mohan Charan Majhi ने PM MODI की उपस्थिति में ली ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/06/2024
in देश
0
Mohan Charan Majhi ने PM MODI की उपस्थिति में ली ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की उपस्थिति में मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) ने आज (बुधवार)  ओडिशा की पहली भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे जनता मैदान में आयोजित किया गया। इससे पहले ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास (Raghubar Das, Governor of Odisha) और भावी मुख्यमंत्री माझी ने प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे (Airports) पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। ओडिशा सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (AMIT SHAH), असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma), हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (NAYAB SINGH SAINI), उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (PUSHKAR SINGH DHAMI), गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (BHUPENDRA PATEL) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (YOGI ADITYANATH) मौजूद रहे।

ओडिशा की ‘अस्मिता’ की रक्षा करना है : मोहन चरण माझी

चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ने आज शाम ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दो उपमुख्यमंत्री; पहली बार विधायक बनीं प्रावती परिदा और छह बार विधायक बने कनक वर्धन सिंह देव ने भी आज शपथ ली। माझी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि पहला काम ओडिशा की ‘अस्मिता’ की रक्षा करना है। उन्होंने कहा, “हमारी डबल इंजन सरकार मोदी की गारंटियों को पूरा करने और हाशिए पर पड़े लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए काम करेगी।

मोहन चरण मांझी (52) संथाली जनजाति से आते हैं और राज्य के क्योंझर जिले के रहने वाले हैं। उन्हें मंगलवार को ओडिशा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की।

 राजनीतक सफर

1997-2000 तक सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक करियर शुरू करने वाले माझी 2000 में क्योंझर से पहली बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। 2004 में वे फिर से चुने गए। 2005 से 2009 तक वे बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में सरकार के उप मुख्य सचेतक रहे। 2019 में वे फिर से विधायक चुने गए। हालिया चुनावों में मांझी ने बीजद की मीना मांझी को 11,577 मतों से हराकर सीट बरकरार रखी। लोकसभा चुनावों के साथ-साथ हुए विधानसभा चुनावों में बहुमत मिलने के बाद भाजपा ओडिशा में अपनी पहली सरकार बनाएगी। राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कल विधायकों की बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राज्य की राजधानी में थे। गौरतलब है कि ओडिशा सम्पन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 147 में से 78 सीटकर जीतकर बहुमत हासिल की।

Tags: amit shahBHUPENDRA PATELbjpGovernor of OdishaHimanta Biswa SarmaMOHAN CHARAN MAJHINayab Singh SainiOdisha Chief MinisterPrime Minister Narendra Modipushkar singh dhamiRaghubar Dasyogi adityanath
Previous Post

CSIR-NISCPR ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार’ पर की कार्यशाला आयोजित

Next Post

छात्राओं को 2500 रुपये मासिक स्टाइपेंड देगी असम सरकार

Next Post
छात्राओं को 2500 रुपये मासिक स्टाइपेंड देगी असम सरकार

छात्राओं को 2500 रुपये मासिक स्टाइपेंड देगी असम सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In