• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

CSIR-NISCPR ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार’ पर की कार्यशाला आयोजित

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के अंतर्गत एक घटक प्रयोगशाला है। आयोजित कार्यशाला एक अनूठी पहल है, जिसमें विभिन्न पृष्ठभूमियों से विज्ञान संचारकों, वैज्ञानिकों और शिक्षकों को एक साथ लाया गया, ताकि इस बात पर चर्चा की जा सके कि वैज्ञानिक और शोधकर्ता मीडिया के साथ कैसे बातचीत करें और तकनीकी साक्ष्य और शोध को सरल शब्दों में संप्रेषित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कैसे उपयोग कर सकते हैं।

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/06/2024
in देश
0
CSIR-NISCPR ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार’ पर की कार्यशाला आयोजित
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर) ने ग्लोबल हेल्थ स्ट्रैटेजीज (जीएचएस) के सहयोग से पूसा परिसर, नई दिल्ली में ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार’ पर एक कार्यशाला आयोजित किया।

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के अंतर्गत एक घटक प्रयोगशाला है। आयोजित कार्यशाला एक अनूठी पहल है, जिसमें विभिन्न पृष्ठभूमियों से विज्ञान संचारकों, वैज्ञानिकों और शिक्षकों को एक साथ लाया गया, ताकि इस बात पर चर्चा की जा सके कि वैज्ञानिक और शोधकर्ता मीडिया के साथ कैसे बातचीत करें और तकनीकी साक्ष्य और शोध को सरल शब्दों में संप्रेषित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कैसे उपयोग कर सकते हैं।

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर (CSIR-NISCPR) की निदेशक प्रो. रंजना अग्रवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक समझ को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने निरंतर विकास सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रखने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

आईसीएमआर-आरएमआरसी गोरखपुर के वरिष्ठ सलाहकार, वैश्विक स्वास्थ्य रणनीतियां एवं पूर्व प्रमुख, नीति एवं संचार प्रभाग, आईसीएमआर मुख्यालय और निदेशक, डॉ.रजनीकान्त श्रीवास्तव ने विज्ञान संचार में वैज्ञानिकों को प्रशिक्षित करने के लिए सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर और आईसीएमआर के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की।

अपनी संचार आवश्यकताओं की रूपरेखा, भारत में मीडिया परिदृश्य को समझना, पत्रकारों को संदेश कैसे दिया जाय इसे समझना, मीडिया इंटरैक्शन में निपुणता प्राप्त करना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को वायरल बनाना, सोशल मीडिया के लिए संचार और सोशल मीडिया सामग्री में निपुणता प्राप्त करना जैसे विषयों पर कार्यशाला में चर्चा की गई।

Tags: CSIRNISCPRScience and Technology Communication
Previous Post

Ministry of Parliamentary Affairs ने किया Yoga Workshop का आयोजन

Next Post

Mohan Charan Majhi ने PM MODI की उपस्थिति में ली ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ

Next Post
Mohan Charan Majhi ने PM MODI की उपस्थिति में ली ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ

Mohan Charan Majhi ने PM MODI की उपस्थिति में ली ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.