• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

19 जून 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
19/06/2024
in धर्म
0
19 जून 2024, आज का पंचांग और राशिफल
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज का पंचांग 

*दिनांक – 19 जून 2024*

*दिन – बुधवार*

*विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*

*शक संवत -1946*

*अयन – उत्तरायण*

*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*

*मास – ज्येष्ठ*

*पक्ष – शुक्ल*

*तिथि – द्वादशी सुबह 07:28 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

*नक्षत्र – विशाखा शाम 05:23 तक तत्पश्चात अनुराधा*

*योग – सिद्ध रात्रि 09:12 तक तत्पश्चात साध्य*

*राहुकाल – दोपहर 12:40 से दोपहर 02:21 तक*

*सूर्योदय-05:58*

*सूर्यास्त- 19:21*

*दिशाशूल – उत्तर दिशा में*

*व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत*

*विशेष – द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

——————————————————————-

 

*अन्नपूर्णा प्रयोग*

*प्रति पूर्णिमा को घर के अन्न – भंडार के स्थान पर कपास तेल का दीपक जलायें | इसके प्रभाव से घर की रसोई में बहुत बरकत होती है | यह अन्नपूर्णा प्रयोग हैं |*

 

*शनि निवारण का उपाय*

*गले में लाल धागे में रुद्राक्ष पहन लें और भगवान शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने से शनि शांत होते हैं l*

 

*ग्रहों से जुड़े दोष एवं आर्थिक तंगी दूर करने के लिए*

*कहा जाता है कि कुछ खास चीजों को यदि नहाने के पानी में डाल लिया जाए तो ग्रहों से जुड़े दोष दूर होते हैं और साथ ही, उम्र बढ़ती है व आर्थिक तंगी भी दूर होती है। आईए जानते हैं ज्योतिष और लक्ष्मी योग नाम के ग्रंथ में बताए गए कुछ खास उपायों को ..*

*पानी में इलायची या केसर डालकर नहाने से आर्थिक तंगी दूर होती है ।*

*पानी में दूध मिलाकर नहाने से शक्ति मिलती है और उम्र भी बढ़ती है ।*

*पानी में रत्न डालकर नहाने से आभूषणों की प्राप्ति होती है ।*

*पानी में तिल डालकर नहाने से महालक्ष्मी की कृपा मिलती है ।*

*पानी में थोड़ा दही मिलाकर नहाने से संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है ।*

*घी डालकर नहाने से आयु बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है ।*

*पानी में इत्र या सुगंधित चीजें डालकर नहाने से पैसों की कमी दूर होती है ।*

 

पंचक

26 जून 2024, सुबह 01.49 – 30 जून 2024, सुबह 07.34

प्रदोष

19 जून 2024 बुधवार सौम्यवारा प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

आषाढ़ अमावस्या – 5 जुलाई 2024

आज जिनका जन्मदिन है 

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं

 

राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम लेने के लिए रहेगा। आपको यदि बड़े कोई सुझाव दें, तो आप इसे पूरे ध्यान से सुने। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आप किसी से धन लेने से बचें। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। आप अपने आवश्यक कार्य पर पूरा फोकस बनाएं रखेंगे। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना होगा। संतान नौकरी को लेकर किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने के कारण आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका किसी नए भूमि, वाहन, मकान, आदि की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने निजी मामलों को घर में रहकर सुलझाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिसे आप टीमवर्क के जरिए आसानी से पूरा कर पाएंगे।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कामकाज की गतिविधियों पर आप पूरा ध्यान देंगे और आप अपनी बातचीत से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आप किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे। बिजनेस में आप लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो आपको बाद में समस्या आएगी। आप अपने काम को लेकर विनम्रता दिखाएं। आपके कुछ विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है और अपने डेली रूटीन में आप कोई बदलाव न करें।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखेंगे। आप मन से मजबूत रहेंगे, लेकिन आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने बुद्धि से काम लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। कारोबार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और आप अपनों की बातों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के व्यवहार में कुछ कमी लगेगी, जो उनके रिश्ते के बीच तनाव पैदा कर करेगी। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। धार्मिक कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा और सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। भाई बंधुओं से आपके नजदीकियां रहेगी। आप सबको साथ लेकर आगे रहेंगे। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है और विदेश में रह रहे परिजन से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों आपसी सामंजस्यता रहेगी और किसी नई नौकरी को लेकर आपको भागदौड़ करनी होगी।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आप अपने घर परिवार में लोगों को एक साथ जोड़कर रखने में कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। जीवन साथी की ओर से आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा, इसलिए आप कार्य क्षेत्र में किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। व्यक्तित्व की भावना को बल मिलेगा। आपकी सोच व समझ से आप कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। सभी का सहयोग व सानिध्य आप पर बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। किसी नए काम को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे और उसे पूरा करके ही दम देंगे। आप अपने बिजनेस को अच्छी ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े खर्चे को करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर बजट बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा । आपको अपने बिजनेस में कुछ स्मार्ट नीतियो को भी अपनाना होगा। बड़ों का साथ व सहयोग आप पर बना रहेगा। किसी काम को लेकर आप अति उत्साहित ना हो और किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें। यदि आप किसी से धन उधर लेंगे, तो वह आपके बीच किसी लड़ाई झगड़े की वजह बन सकता है।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप दिखावे के चक्कर में न पड़े। आपको किसी अजनबी से सावधान रहने की आवश्यकता है। शासन व प्रशासन के मामले में आप पूरा ध्यान देंगे। आप आर्थिक स्थिति पर को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको परिजनो से कुछ धन कमाने के टिप्स भी मिलेंगे। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलना होगा, तभी आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता का लाभ लेकर आएगा। आपका कोई मामला आपको परेशान करेगा। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप सभी मामलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप सभी लक्ष्य के प्रति आप समर्पित नजर आएंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में योग्य अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान लगाएंगे और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाएंगे। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था और बढ़ेगी

Tags: Panchang 2024Rashifal
Previous Post

ITR दाखिल करने वाले करदाता ‘रिफंड पाने के लिए अपने बैंक खाते को करें सत्यापित’ : आयकर विभाग

Next Post

राज्यसभा सांसद की बेटी ने युवक को गाड़ी से कुचला हुई मौत, थाने से मिली ज़मानत

Next Post
राज्यसभा सांसद की बेटी ने युवक को गाड़ी से कुचला हुई मौत, थाने से मिली ज़मानत

राज्यसभा सांसद की बेटी ने युवक को गाड़ी से कुचला हुई मौत, थाने से मिली ज़मानत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.