• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

Paris Olympics : गोल्फर अदिति अशोक व दीक्षा डागर ने किया क्वालीफाई, करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/06/2024
in खेल
0
Paris Olympics :  गोल्फर अदिति अशोक व दीक्षा डागर ने किया क्वालीफाई, करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए गोल्फ स्टार अदिति अशोक और दीक्षा डागर तैयार हैं। इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF) द्वारा जारी अंतिम सूची में दी गयी है। पिछले हफ्ते केपीएमजी महिला पीजीए चैंपियनशिप के बाद अंतिम रूप से तैयार की गई आईजीएफ की ओलंपिक योग्यता सूची में 60 महिलाएं शामिल हैं।

ओडब्ल्यूजीआर में शीर्ष 15 खिलाड़ी ओलंपिक के लिए पात्र हैं, जिसमें एक देश से अधिकतम चार गोल्फर शामिल हो सकते हैं। अदिति दुनिया की 60वें नंबर की खिलाड़ी हैं और दीक्षा दुनिया की 167वें नंबर की खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने क्रमशः 24वें और 40वें नंबर की ओलंपिक रैंक के साथ कट बनाया है। दोनों महिलाएं शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर (पुरुष वर्ग) के साथ मिलकर चार सदस्यीय भारतीय टीम बनाती हैं।

पेरिस खेलों के लिए पुरुषों (1-4 अगस्त) और महिलाओं (7-10 अगस्त) की गोल्फ स्पर्धाएँ सेंट-क्वेंटिन-एन-यवेलिन्स में ले गोल्फ नेशनल में आयोजित की जाएंगी। अदिति के लिए यह ओलंपिक में तीसरी उपस्थिति होगी, जो किसी भारतीय के लिए सबसे अधिक है, दीक्षा दूसरी बार प्रतिस्पर्धा करेंगी। शर्मा और भुल्लर पहली बार ग्रीष्मकालीन खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

टोक्यो ओलंपिक में, अदिति चौथे स्थान पर रही थीं, ग्रीष्मकालीन खेलों में किसी भारतीय गोल्फर द्वारा हासिल किया गया यह सर्वश्रेष्ठ परिणाम था। दीक्षा 50वें स्थान पर रहीं थीं। दीक्षा एकमात्र गोल्फ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक और डेफलिंपिक दोनों में भाग लिया है, जहाँ वह दो बार पदक विजेता हैं।

Tags: Diksha Dagar qualifyIndian golfers Aditi AshokInternational Golf Federation (IGF)paris olympics
Previous Post

ट्रायल कोर्ट का आदेश सही नहीं : दिल्ली हाई कोर्ट, केजरीवाल की जमानत पर लगी रोक

Next Post

अच्छी खबर : जम्मू से सीधे माता वैष्णो देवी धाम के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

Next Post
अच्छी खबर : जम्मू से सीधे माता वैष्णो देवी धाम के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

अच्छी खबर : जम्मू से सीधे माता वैष्णो देवी धाम के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In