• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

अच्छी खबर : जम्मू से सीधे माता वैष्णो देवी धाम के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/06/2024
in देश
0
अच्छी खबर : जम्मू से सीधे माता वैष्णो देवी धाम के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। अब जम्मू हवाई अड्डे से सीधे माता वैष्णो देवी धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को इस हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान भरी गई। जम्मू हवाई अड्डे से दो हेलीकॉप्टर माता वैष्णो देवी धाम में बने सांझी छत के पंछी हेलीपैड पर उतरे। इन दो हेलीकॉप्टर में नौ श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे।

भक्तों के समय की होगी बचत

इस दौरान माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग व अन्य अधिकारियों ने भक्तों का स्वागत किया। उन्हें माता की चुनरी भेंट स्वरूप प्रदान की। भक्तों ने बताया कि वह जम्मू से सीधा माता वैष्णो देवी धाम 10 मिनट में ही पहुंच गए। यह हेलीकॉप्टर सेवा उन तीर्थयात्रियों के अधिक लाभदायक है जो एक दिन में माता के दर्शन कर वापिस लौटना चाहते हैं। इस हेलीकॉप्टर सेवा से भक्तों के समय की बचत होगी।

श्राइन बोर्ड की तरफ से दो पैकेज किए गए हैं पेश

श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग और इसके साथ मिल रही सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। श्राइन बोर्ड की तरफ से अभी जम्मू से वैष्णो देवी धाम के लिए दो पैकेज पेश किए गए हैं। पहला 35 हजार रुपये प्रति व्यक्ति का है जिसमें उसी दिन वापसी होगी। इसे सेम डे रिटर्न यानी एसडीआर पैकेज नाम दिया गया है। दूसरा 60 हजार रुपये प्रति व्यक्ति का पैकेज है जिसमें अगले दिन वापसी होगी। इसे नेक्स्ट डे रिटर्न यानी एनडीआर पैकेज नाम दिया गया है। वहीं एनडीआर पैकेज में एसडीआर की सभी सुविधाओं के अलावा भवन में आवास और अटका आरती में बैठने का अवसर भी दिया जाएगा और अगले दिन वापसी होगी। उल्लेखनीय है कि हेलीकॉप्टर सेवा वर्तमान में केवल कटरा से सांझी छत के बीच उपलब्ध है जिसका एक तरफ का किराया 2100 रुपये प्रति व्यक्ति है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: Anshul GargCEO of Mata Vaishno Devi Shrine BoardHelicopter serviceJammu to Mata Vaishno Devi DhamMata Vaishno Devi Shrine Board
Previous Post

Paris Olympics : गोल्फर अदिति अशोक व दीक्षा डागर ने किया क्वालीफाई, करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Next Post

वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज का होगा विस्तार ,कैबिनेट में 44 प्रस्ताव हुए पास,

Next Post
वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज का होगा विस्तार ,कैबिनेट में  44 प्रस्ताव हुए पास,

वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज का होगा विस्तार ,कैबिनेट में 44 प्रस्ताव हुए पास,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In