• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

तीसरे कार्यकाल में करेंगे तीन गुना गति से काम: PM MODI

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/07/2024
in देश
0
तीसरे कार्यकाल में करेंगे तीन गुना गति से काम: PM MODI
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान देश को विश्वास दिलाया कि तीसरी बार चुनकर आने पर उनकी सरकार तीन गुना गति, शक्ति से काम करते हुए तीन गुना अधिक नतीजे लाएगी। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आश्वस्त किया कि हम विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया कि पेपर लीक से जुड़ी उनकी चिंताओं पर सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इस संबंध में कड़ा कानून बनाया गया है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए बताया कि विकसित भारत क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत से लोगों के सपने पूरे होंगे और भविष्य की मजबूत नींव रखी जाएगी। देश में बढ़ते आत्मविश्वास और गौरव के भाव को प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंकवादियों को घर में घुसकर मारता है।

प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्षी दलों के सदस्य सदन के बीचों बीच आकर लगातार नारेबाजी कर रहे थे। मणिपुर के दूसरे सांसद को बोलने का मौका नहीं मिलने पर कांग्रेस, सपा और तृणमूल के नेता सदन में हंगामा करते रहे। लोकसभा अध्यक्ष के बार बार निर्देश और आग्रह को ठुकरा कर विपक्षी दल प्रधानमंत्री ने पूरे भाषण के दौरान व्यवधान पैदा करते रहे। इसकी अनदेखी कर प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल हर विषय पर अपनी बात कही, बल्कि एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए आरोपों का करारा जवाब भी दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल जो कुछ हुआ, उसे गंभीरता से लिए बिना हम संसदीय लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर पाएंगे। हमें इन कृत्यों को बचकाना कहकर कतई नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और मैं ये इसलिए कह रहा हूं क्योंकि इसके पीछे इरादे नेक नहीं है और मैं देशवासियों को भी जगाना चाहता हूं।

(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: Prime Minister Narendra ModiSansad Bhawan
Previous Post

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए स्व-नामांकन 15 जुलाई तक : शिक्षा मंत्रालय

Next Post

PM MODI ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई

Next Post
‘‘मेरे लिए, संपूर्ण भारत मेरा घर है, प्रत्येक भारतीय मेरा परिवार है‘‘ : प्रधानमंत्री

PM MODI ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In