• Contact Us
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ी

Mochan Samachar by Mochan Samachar
03/07/2024
in देश
0
दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : दिल्ली आबकारी घोटाला मामले (Delhi excise scam case) में राऊज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (cm arvind kejriwal) और विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। आज केजरीवाल की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया।

दिल्ली हाई कोर्ट (DELHI HIGH COURT ) से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी (ED) ने 21 मार्च को ही देर शाम को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। बाद में 10 मई को सुप्रीम कोर्ट (SUPREME COURT) ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। उसके बाद केजरीवाल ने 2 जून को सरेंडर कर दिया था। इसके बाद केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था।

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 20 जून को अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत दी थी। राऊज एवेन्यू कोर्ट की ओर से केजरीवाल को मिली जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी। इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के सांसद संजय सिंह और बीआरएस नेता के. कविता शामिल हैं। बाद में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: Rouse Avenue Court
Previous Post

हाथरस घटना पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, घटना की होगी न्यायिक जांच : CM YOGI

Next Post

शिक्षा मंत्रालय समस्‍त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और छात्रावासों में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट कक्षाएं कराएगा उपलब्ध

Next Post
शिक्षा मंत्रालय समस्‍त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और छात्रावासों में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट कक्षाएं कराएगा उपलब्ध

शिक्षा मंत्रालय समस्‍त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और छात्रावासों में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट कक्षाएं कराएगा उपलब्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In