• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह 102वें अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर “सहकार से समृद्धि” सम्मेलन को करेंगे संबोधित 

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/07/2024
in देश
0
लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home and Cooperation Minister Amit Shah) 102वें अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (102nd International Day of Cooperatives) के अवसर पर शनिवार, 6 जुलाई को गुजरात (GUJRAT) के गांधीनगर (Gandhinagar) में “सहकार से समृद्धि” सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सहकारिता मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस – 2024 (Ministry of Cooperatives International Day of Cooperatives – 2024) के उपलक्ष्य में गांधीनगर में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस दुनिया भर में सहकारी आंदोलन का वार्षिक उत्सव है। यह 1923 से अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) द्वारा जुलाई महीने के पहले शनिवार को मनाया जाता है। संयोगवश, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस इस बार 6 जुलाई को मनाया जाएगा, जो केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय का तीसरा स्थापना दिवस भी है। 102वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की थीम है- “सहकारिता सभी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करती है।”

गांधीनगर में आयोजित ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार की एजीआर-2 योजना के तहत किसानों द्वारा नैनो-उर्वरक की खरीद पर 50% सहायता योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे कार्यक्रम में ही तीन किसानों को इसके लिए भुगतान कर योजना का शुभारम्भ करेंगे। श्री शाह नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) द्वारा उत्पादित ‘भारत ऑर्गेनिक आटा’ भी लॉन्च करेंगे।

श्री अमित शाह 6 जुलाई को ही बनासकांठा में चांगड़ा मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का दौरा करेंगे। सहकारिता मंत्री माइक्रो-एटीएम पर RuPay किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से दूध उत्पादकों द्वारा किए गए लेन-देन की भी समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही, श्री शाह महिला दूध उत्पादकों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज योजना के तहत केसीसी-पशुपालन कार्ड भी जारी करेंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री पंचमहल जिले में भी जाएंगे, जहां वे अंगड़िया अर्थक्षम सेवा सहकारी मंडली का दौरा करेंगे और आसपास के सहकारी सदस्यों के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे। श्री शाह आशापुर छारिया दूध सहकारी समिति जाएंगे जहां वे अन्य चीजों के अलावा डेयरी के कामकाज की समीक्षा करेंगे। पंचमहल में गुजरात के संदर्भ में सहकारिता मंत्रालय की विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों पर समीक्षा बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता श्री अमित शाह करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में सहकारिता मंत्रालय ने बहुत ही कम समय में सहकारी क्षेत्र में 54 से अधिक पहल की हैं। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2024 के अवसर पर सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मेलन देश के साथ-साथ दुनियभार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। यह अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2024 की थीम को और मजबूत करने में भी मदद करेगा, जिसमें श्री अमित शाह “सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाने” के लिए सहकारी समितियों के साथ संवाद शुरू करेंगे। यह सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) घोषित किया गया है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

SOURCE : PIB

Tags: 102nd International Cooperative DayMinistry of Cooperatives International Day of Cooperatives - 2024Union Minister Amit Shah
Previous Post

PM MODI तीन दिवसीय यात्रा पर जायेंगे रूस और आस्ट्रिया, पुतिन के साथ करेंगे शिखरवार्ता

Next Post

2025 तक अंतरिक्ष में पहला और गहरे समुद्र में दूसरा होगा भारतीय, विश्‍व बनेगा इसका साक्षी : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

Next Post
2025 तक अंतरिक्ष में पहला और गहरे समुद्र में दूसरा होगा भारतीय, विश्‍व बनेगा इसका साक्षी : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

2025 तक अंतरिक्ष में पहला और गहरे समुद्र में दूसरा होगा भारतीय, विश्‍व बनेगा इसका साक्षी : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.