• Contact Us
Monday, November 2, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

केंद्र सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी : चौहान

Mochan Samachar by Mochan Samachar
11/07/2024
in देश
0
केंद्र सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी : चौहान
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : देश में कृषि क्षेत्र की तीव्र प्रगति के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture, Farmers Welfare and Rural Development Minister Shivraj Singh Chouhan) ने राज्यवार चर्चा शुरू की है, जिसके तहत आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय मंत्री ने बिहार के कृषि मंत्री श्री मंगल पांडे (Agriculture Minister of Bihar Mr. Mangal Pandey) सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने बिहार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत आवंटित धनराशि की समीक्षा करने का आश्वासन दिया तथा इस संबंध में नए प्रस्ताव मांगे। श्री चौहान ने खरीफ सीजन (Kharif Season) के लिए बीजों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा रबी सीजन (Rabi Season) के बीजों की आपूर्ति के लिए शीघ्र योजना बनाने के लिए भी समीक्षा करने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बिहार के कृषि मंत्री श्री पांडे से कृषि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिहार के किसानों को केंद्रीय स्तर पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि देश में कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्य दोनों को एक टीम के रूप में काम करना चाहिए और समन्वित तरीके से समाधान तलाशना चाहिए। बिहार के कृषि मंत्री ने राज्य में कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया और केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे केवीके के कामकाज की समीक्षा करेंगे। श्री पांडे ने राज्य में मक्का और मखाना की उत्पादन क्षमता पर प्रकाश डाला और इसे साकार करने के लिए केंद्र से सहयोग का आह्वान किया।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य कृषि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने असम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्रियों से मुलाकात की थी।

source : pib

Tags: Agriculture Minister of Bihar Mr. Mangal PandeyBiharFarmers Welfare and Rural Development Minister Shivraj Singh Chouhanmochan samachaarpibUnion Agriculture
Previous Post

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज पश्चिम बंगाल और सिक्किम एनसीसी निदेशालय का किया दौरा

Next Post

मत्स्य पालन विभाग 12 जुलाई को करेगा मत्स्य पालन ग्रीष्मकालीन सम्मेलन 2024 का आयोजन

Next Post
मत्स्य पालन विभाग 12 जुलाई को करेगा मत्स्य पालन ग्रीष्मकालीन सम्मेलन 2024 का आयोजन

मत्स्य पालन विभाग 12 जुलाई को करेगा मत्स्य पालन ग्रीष्मकालीन सम्मेलन 2024 का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

KIFF 2026 : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा 16 से 23 दिसंबर तक, हुआ लोगो लांच

KIFF 2026 : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा 16 से 23 दिसंबर तक, हुआ लोगो लांच

02/11/2026
Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

01/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In